गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री
के उड़नदस्ते ने चार अफगान नागरिकों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है, जो
कथित तौर पर वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत में रह रहे थे।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उड़नदस्ते के अधिकारियों ने कहा कि चारों पर्यटक और चिकित्सा वीजा पर भारत
आए थे, लेकिन तीन का वीजा 2016 में समाप्त हो गया था और एक का 2019 में
खत्म हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अब्दुल गफ्फार नोरी,
मुहम्मद शब्बीर, अमल ईरा और मुहम्मद यासीन शहादत के रूप में हुई है, जो सभी
काबुल के रहने वाले हैं।
उड़नदस्ते के एक अधिकारी ने कहा, "हमें
अपने विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी मिली कि गुरुग्राम के झारसा गांव में
कुछ अफगान नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना के बाद, हमने शनिवार को
छापेमारी की और यहां बिना कानूनी दस्तावेजों के रहने वाले आरोपियों को
पकड़ा। ठकरन ने भी उनसे आवश्यक दस्तावेज नहीं लिए थे।"
चारों के खिलाफ गुरुग्राम के सदर थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनस
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope