चण्डीगढ़/गुरूग्राम। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं
अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रैस वे
पर ग्लोबल सिटी के पास 20 एकड़ बेशकीमती भूमि की ई-नीलामी के लिए सीलबंद
बोलियां आमंत्रित की हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सीलबंद बोलियां भेजने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2018 है।
उन्होंने बताया कि विवरणिका निगम के वैबपोर्टल www.hsiidc.org.in तथा www.hsiidcesewa.org.in पर
उपलब्ध है जिसमें इससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया
कि इच्छुक पार्टियां इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या साइट
विजिट के लिए निगम के सम्पदा प्रबंधक विजय गोदारा से उनके मोबाइल
नम्बर 08377884811 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उन्होंने
बताया कि निगम को बिना कोई कारण बताए उच्चतम बोली को भी स्वीकार या
अस्वीकार करने अथवा ई-नीलामी को रद्द या स्थगित करने का अधिकार होगा।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope