• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Gurugram man killed by neighbour after objecting to affair with wife - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-83 में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पड़ोसी की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि मारे गए व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ उसके संबंध को लेकर आपत्ति जताई थी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रमेश यादव उर्फ टीनू के रूप में हुई है, जो कि सिकंदरपुर (बाधा) गांव का निवासी है। पुलिस ने कहा कि सेक्टर 83 के गोलचक्कर के समीप टीनू ने विक्रम यादव पर स्टील की रॉड से कई बार वार किए। टीनू को सेक्टर 90 के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि विक्रम यादव गुरुग्राम में हरियाणा पशुपालन विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक का चालक था। विक्रम के बड़े भाई व शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने कहा कि विक्रम, उसकी पत्नी और दो बच्चे सिकंदरपुर के एक दो मंजिला मकान में रहते थे। प्राथमिकी के मुताबिक, विक्रम ने गीता से 2007 में शादी की थी। रमेश कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी और गीता के बीच अवैध संबंध थे।
कुमार ने कहा कि उसने और उसके भाई ने कई बार संबंध को लेकर आपत्ति जताई थी और मामले को सुलझाने का प्रयास किया था लेकिन विफल रहे। प्राथमिकी के मुताबिक, कुमार ने कहा, "टीनू ने मेरे भाई को रविवार (25 नवंबर) शाम सेक्टर-83 के एक चौक के समीप बुलाया था और सड़क के बीच में उसके सर पर कई वार किए।"
पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि टीनू की शादी हरियाणा के बाहर तैनात एक शिक्षिका से हुई है। विक्रम को तुरंत गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया, जहां 25 नवंबर देर रात उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार ने आईएएनएस को बताया कि अपराध में प्रयोग रॉड को बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को यहां न्यायिक हिरासत के तहत भोंडसी जेल भेज दिया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurugram man killed by neighbour after objecting to affair with wife
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, man killed, neighbour, objecting to affair with wife crime news, crime news in hindi, crime news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved