• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झूठ और जुमलों पर आधारित गठबंधन सरकार की विदाई का समय आ गया : कुमारी सैलजा

The time has come for the departure of the coalition government based on lies and statements: Kumari Selja - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। पूर्व केंंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि झूठ और जुमलों पर आधारित गठबंधन सरकार की विदाई का समय आ गया है, कांग्रेस संदेश यात्रा के बाद प्रदेश में बदलाव आएगा, कांग्रेस की सरकार बनेगी फिर जनता की मर्जी के सारे काम होंगे क्योंकि इस सरकार के कार्यकाल में जो भी अपने हक के लिए आवाज उठाता है उस पर लाठियां बरसाकर उसे लहुलुहान कर दिया जाता है। आज भाजपा राम का नाम लेकर फिर जनता को गुमराह करना चाहती है इनके बहकावे में नहीं आना है राम पहले भी हमारे थे और हमारे ही रहेंगे, राम का नाम लेने के लिए भाजपा के सर्टीफिकेट की जरूरत नहीं हैं। वे सोमवार को जिला के गांव ढांड में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जनता तक राहुल गांधी, मल्ल्किार्जुन खडगे का संदेश पहुंचाना है। कांग्रेस के प्रति जनता का लगाव देखने को मिल रहा है। उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत भी सिरसा लोकसभा क्षेत्र से हुई थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन किसान और मजदूर के घर पर खुशहाली आएगी समझना तरक्की कर रही है। भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के साथ विश्वासघात और मजाक कर रही है। भाजपा भगवान राम की बात करती है तो दूसरी ओर राम पर राजनीति करती है। इतना ही नहीं भगवान राम के मर्यादा पूर्ण शासन की गरिमा को भंग करके जाति, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव करके मानवता पर चोट की जा रही है। बेरोजगारी के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं, पढ़े-लिखे नौजवान आज सरकार की नाकामियों के चलते बेबस नजर आ रहे हैं। बुजुर्गों के सामने अपने युवाओं के सपने साकार न होते देखना बड़ा दुख पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमें कांग्रेस संदेश यात्रा निकालने का उद्देश्य दिया, खुद पहले उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और अब भारत जोड़ो नया यात्रा निकाली है वह हम सब के लिए सामाजिक प्रेम और एकता के साथ प्रदेश और राष्ट्र की खुशहाली के लिए कार्य करने का मजबूत संदेश है। हमारे अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे ने विश्वास दिलाया है कि जब तक गरीब से गरीब व्यक्ति विकास की दूरी में शामिल न हो और कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण न हो तब तक हमें अपना संघर्ष जारी रखना है।
हम मिलकर हरियाणा की प्रगति में में भूमिका निभाएंगे : किरण चौधरी
इस मौके पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि हम एकता के साथ संघर्ष करेंगे। कुमारी सैलजा ने जो वायदा किया है वह हमेशा पूरा करती है बड़ी नेता है और हम मिलकर हरियाणा की प्रगति में मजबूत भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस का साथ दें, तो आने वाला समय न्याय का होगा, 36 बिरादरी का होगा, आपका सभी का होगा। जनता जो सपना देख रही है उसे हम और आप मिलकर पूरा कर सकते हैं। युवाओं, बुजुर्गो और महिलाओं मेंं दिखा विशेष उत्साह: बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही अपने नेताओं के विचार सुनने के लिए उत्साहित नजर आए।
महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण रहीः
महिलाओं ने अपनी नेताओं कुमारी सैलजा, किरण चौधरी को अपना समर्थन और सहयोग देने का जोरदार वायदा किया। बुजुर्गों का कहना है कि अब हरियाणा में बदलाव नजर आ रहा है। जब मजबूत नेता एक साथ होकर कांग्रेस की विचारधारा के साथ निष्ठावान कार्यकर्ता को साथ लेकर चले तो यह तय की हरियाणा फिर से खुशहाल होगा आगे बढ़ेगा।
इस मौक पर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर, विधायक रेणुबाला, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, हरियाणा प्रदेश लीगल विभाग के चैयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट अरविंद शर्मा, सुधीर गोदारा, संजीव भारद्वाज, राजेश चाड़ीवाल, देवेंद्र वर्मा, धर्मपाल गुप्ता, नवनीत गोदारा, कपिल खेत्रपाल, रतन गेदर, रामनिवास राड़ा, बाला देवी खेदड़, डॉ. नवजोत कौर कश्यप, राकेश तंवर, बीरभान मेहता, संदीप नेहरा, लादू राम पूनिया, जोगी राम खेदड़, अजय सिंह खेड़ी बड़की, छोटू राम सहारण, चंद्रमोहन पोटलिया, कुणाल खोड, संतोष बेनीवाल, मलकीत सिंह रंधावा, रणदीप लोहचब, मास्टर ईश्वर, राजेश पुरखासिया, श्रवण कुमार, करमजीत कौर, संदीप चौहान, मुकेश सैनी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The time has come for the departure of the coalition government based on lies and statements: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fatehabad, former union minister, kumari selja, farewell, coalition government, lies, statements, change, congress sandesh yatra, congress government, people\s wishes, limited tenure, voice for rights, beaten to death, sticks, bjp, mislead, public, ram, certificate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved