• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अस्पताल से हटाए कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू

Started hunger strike of employees of hospital - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। शहर के सिविल अस्पताल के ठेकेदार द्वारा हटाए गए कर्मचारियों ने बुधवार को अस्पताल के गेट के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी। धरने पर बैठे कर्मचारियों में से 3 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। अब रोजाना तीन कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। कर्मचारियों नेता राजकुमार का कहना है कि ठेकेदार ने उनसे नौकरी पर रखने के नाम पर पैसे लिए और बाद में उन्हें नौकरी से हटा दिया। इसे लेकर उनकी ओर से सीएम के फतेहाबाद दौरे के दौरान उन्हें मामले की शिकायत दी गई। इसके बाद सीएम की ओर से मामले की जांच के आदेश भी दिए गए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया उनसे हर वर्ष नौकरी लगाने के नाम पर 15 से 20 हजार रुपए लिए जाते थे। इस बार जिन कर्मचारियों ने पैसे देने से मना कर दिया उन्हें नौकरी से हटा दिया गया, जबकि वे कई वर्षों से अस्पताल में ठेके पर काम कर रहे थे। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर मनमर्जी के आरोप भी लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Started hunger strike of employees of hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hunger strike, employees of hospital, civil hospital fatehabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved