फतेहाबाद। हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन को तेज करने का फैसला किया है।
इसके लिए शुक्रवार 16 जून को किसान भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर
उतरेंगे। तीन घंटे के लिए रेल व रास्ता रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस व जिला
प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली है। एसपी ने कहा सभी कर्मचारियों की लगाई
गई ड्यूटियां, जनता को नही आने दी जाएगी कोई परेशानी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किसान दोपहर
12 बजे से लेकर 3 बजे तक सडको पर बैठकर अपनी मांगो को लेकर सरकार पर दवाब
बनाने की बात कर रहे है। जिसके कारण पुलिस की ओर से भी जिले मे सभी
तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। एसपी की ओर से पुलिस कर्मियो की ड्यूटियां
लगा दी गई है और उपायुक्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने को कहा गया है। इससे
पहले प्रातः 10 बजे नई सब्जी मण्डी में सभा करके 12 बजे से 3 बजे तक
राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान की फसल
पैदा करने में लागत, बीज-खाद, पानी, गुडाई, जुताई, स्प्रे सहित कुल लागत
बहुत ज्यादा आती है लेकिन किसान को उसकी फसल का पर्याप्त भाव नहीं मिल पाता
जिसके कारण किसान कर्जे की दलदल में चला जाता है। उन्होंने कहा कि यदि
कृषि आधारिक उद्योग लगाए जाएं तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और कृषि संकट भी
कम होगा। इन सभी मांगो को लेकर किसान 16 जून को सडको पर नजर आए जिससे आम
जनता की दिक्कते कल बढ सकती है।
वही इस मामले मे फतेहाबाद के एसपी
कुलदीप सिंह ने कहा कि किसानो की ओर ती घंटे सडक् जाम करने की चेतावनी के
बाद जिले मे पुलिस फोर्स की ड्यूटियां लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि आज
जनता को कोई भी परेशानी नही आने दी जाएगी।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope