• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसान सभा ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Kisan Sabha started a Gradual hunger strike in fatehabad - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। फतेहाबाद मे आज किसान सभा की ओर से 4 दिन का क्रमिक अनशन शुरू किया गया। किसान सभा की ओर से लघु सचिवालय के बाहर आज धरना शुरू कर दिया। लघु सचिवालय के बाहर स्थित दोनो पार्को मे किसानो की ओर से धरना शुरू किया गया। किसान सभा के प्रधान रामस्वरूप ने बताया कि आज कृषि संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है जो शासक वर्गों की नीतियों के चलते उपजा है। किसान कर्जे की दलदल में फंस चुका है जिससे उभरना असम्भव हो गया है। देश में किसानों द्वारा आत्महत्याएं करने की घटनाएं बढ़ रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडू समेत कई राज्यों में किसान आंदोलनरत है। बम्पर फसल भी किसानों की बर्बादी लेकर आई है। लाभप्रद मूल्य दिलवाने की बजाय मध्यप्रदेश सरकार निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसा रही है जिससे 7 किसानों की जान चली गई। केन्द्र की सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न करने का हल्फनामा सुप्रीम कोर्ट में दे चुकी है। पशुधन जो किसान की आमदनी का मुख्य साधन है, उसकी सरकारी मेलों के अलावा खरीद-बेच नहीं कर सकते। इसलिए 13से 16 जून तक वह अपनी मांगो को लेकर धरना देंगे। उसके बाद 16 जून को किसान देश भर के किसानो के आह्वान पर नेशनल हाईवे पर जाम लगाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kisan Sabha started a Gradual hunger strike in fatehabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kisan sabha started a gradual hunger strike, fatehabad news, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved