• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानूनी लड़ाई से हरियाणवियों को दिलाएंगे निजी रोजगार में अपना हकः दिग्विजय चौटाला

Haryanvi people will get their rights in private employment through legal fight: Digvijay Chautala - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि गुजरात में गुजरातियों, महाराष्ट्र में मराठी को आरक्षण है तो हरियाणा में हरियाणवियों को भी निजी रोजगार में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की यही लड़ाई है, जिसे कानूनी रूप से लड़कर अंजाम तक अवश्य पहुंचाया जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी की सोच है कि प्राइवेट उद्योगों की 100 नौकरियों में से 75 नौकरियां हरियाणा के युवाओं को मिलना तय हो, सुप्रीम कोर्ट में इसकी लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। रविवार को दिग्विजय चौटाला फतेहाबाद विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सरकार के माध्यम से दूर करवाने का आश्वासन दिया। गांव बीघड़ में धर्मशाला निर्माण के लिए दिग्विजय ने अपने निजी कोष से एक लाख 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पंचायत चुनावों में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण देकर जेजेपी ने अपना वादा निभाया है और इससे अब महिलाएं भी राजनीति की आधी हकदार हैं। इसी तरह पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने का किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं सोचा था, लेकिन पंचायती राज में आठ प्रतिशत आरक्षण दुष्यंत चौटाला ने देने का काम किया है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा से गठबंधन की यही प्रमुख मांग थी कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे। बुजुर्गों की पेंशन पर उन्होंने कहा कि महज दस विधायकों के साथ पेंशन तीन हजार रूपए तक पहुंचा दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा आज पेंशन पांच हजार ना होने की बात करते हैं, लेकिन उनकी तो दस साल तक सरकार थी, तब उन्होंने पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा का कभी जनता को लेकर स्टैंड नहीं रहा बल्कि कुर्सी को लेकर उनकी राजनीति रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryanvi people will get their rights in private employment through legal fight: Digvijay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fatehabad, jannayak janata party, digvijay singh chautala, reservation, gujaratis in gujarat, marathi in maharashtra, haryanvis in haryana, private employment, fight, deputy cm dushyant chautala, legal action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved