फतेहाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य उत्सव है, जो युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। यह महोत्सव ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियानों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने का जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को साकार करता यह महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है।
मुख्यमंत्री शनिवार को फतेहाबाद में 'सांसद खेल महोत्सव' के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आयोजक राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। फाइनल मुकाबले में शामिल हो रहे खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट भी किया।
मुख्यमंत्री ने फाइनल मुकाबलों का विधिवत आगाज किया। उन्होंने इस दौरान सिरसा और फतेहबाद की टीम के बीच हुए कबड्डी मैच को भी देखा तथा खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौंसला अफ़जाई भी की। सिरसा लोकसभा की 9 विधानसभाओं के 45 हजार खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 3604 खिलाड़ी अलग-अलग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में शामिल होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
खिलाड़ियों व उपस्थितजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सांसद खेल महोत्सव' से सिरसा लोकसभा क्षेत्र देश के टॉप-10 लोकसभा क्षेत्रों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार इंसान के अंदर हुनर होने के बाद भी अवसर न मिलने से वह कामयाबी की सीढ़ी नहीं चढ़ पाता। इस बात को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल स्पर्धा करवाने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकार के आयोजन से न केवल खेल में रुचि बढ़ती है, बल्कि राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 साल पहले हरियाणा में खेलों के लिए एक विजन विकसित किया था। वह विजन था हर बच्चे को खेल से जोड़ने का, हर गांव में खेल का मैदान बनाने का और हर उस युवा को अवसर देने का, जिसमें खेल के प्रति ललक है। इस विजन का लक्ष्य है कि हरियाणा को न केवल भारत की, बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओलम्पिक 2036 में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसलिए, खेल में हार-जीत से ज्यादा मेहनत, अनुशासन और लगन महत्वपूर्ण है। यही वे गुण हैं, जो युवाओं को भविष्य में एक बेहतर नागरिक और एक सफल खिलाड़ी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की मजबूत इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का नतीजा है कि खेल देश के अंदर हो रहे हों या देश के बाहर, हरियाणवी खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से देश के झंडे को ऊंचा कर रहे होते हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा धाकड़ जवान, धाकड़ किसान व धाकड़ पहलवान की धरा है। प्रदेश का किसान देश के अन्न भंडार भरने में अहम योगदान देता है। जवान गर्मी-सर्दी की परवाह न करते हुए सरहदों पर डटा रहता है। इसी प्रकार हमारे खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में सोना जीतकर देश की झोली भरने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी में अभ्यास, अनुशासन और आत्मबल जैसे गुणों को निखारने के लिए ही सरकार समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है।
प्रदेश में साल भर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए खेल कैलेण्डर भी तैयार किया गया है। इसके अनुसार खेल महाकुम्भ, राज्यस्तरीय अखाड़ा दंगल, मुक्केबाजी, वॉलीवाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, बास्केट बॉल, हैंड बाल इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयास है कि हरियाणा का हर गांव एक ऐसा खिलाड़ी दे, जो विश्व मंच पर भारत का परचम लहराए। इस सपने को साकार करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है और सांसद खेल महोत्सव भी उसी कड़ी का एक स्वर्णिम अध्याय है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हरियाणा को 'खेलों की नर्सरी' कहा जाता है। राज्य में मजबूत खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि बचपन से ही खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली हुई हैं। इनमें उन्हें वित्तीय सहायता व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस समय प्रदेश में 1,472 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेल नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रति माह दिये जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए 'हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021' बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। सरकार ने 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये तक के नकद पुरस्कार देती है। इसके तहत अब तक 16 हजार 418 खिलाड़ियों को 683 करोड़ 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं।
उन्होंने कहा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाड़ियों को मानदेय भी दिया जा रहा है। राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 24 हजार से अधिक छात्रों को 70 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना बनाई है। इसके तहत 15,634 खिलाड़ियों को उपकरण प्रदान किये जा चुके हैं।
वैश्विक मंच पर भारतीय प्रतिभा, ऑस्कर योग्यता सूची में तन्वी द ग्रेट और पारो की गूंज
इस तिथि से शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
गुप्त नवरात्रि 2026 : जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, मां काली को जरूर लगाएं यह भोग
कश्मीर में शूटिंग से उत्साहित निहारिका चौकसे, बोलीं- 'अनु-आर्य का प्रपोजल सीक्वेंस होगा यादगार'
करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने अभिनेता विजय को पूछताछ के लिए भेजा समन, 19 जनवरी को होना होगा पेश
खास रहा मानुषी छिल्लर के साथ साल 2016, शेयर की 10 साल पुरानी यादें
सनी देओल की 'बॉर्डर' ओटीटी पर स्ट्रीम, सीक्वल से पहले याद करें 90 के दौर की देशभक्ति
बसंत पंचमी के साथ ही क्यों होती है होली के उत्सव की शुरुआत? जानें धर्म और ऋतु के बीच का कनेक्शन
मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी
राशिफल 17 जनवरी 2026: मकर राशि में बुध का गोचर, कई राशियों के लिए दिन रहेगा खास और सकारात्मक
जापान में 'पुष्पा 2' रिलीज होने के बाद रश्मिका मंदाना को मिला 'सच्चा प्यार', लेटर दिखाकर फीलिंग की शेयर
ट्रेंड 2016 का हिस्सा बनीं सोनाक्षी सिन्हा, शानदार यादों की दिखाई झलक
राशिफल 16 जनवरी 2026: कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, जानें करियर, परिवार और दिनभर की स्थिति
पहला फोटोशूट, पहला फिल्मफेयर और पहला आईफा: भूमि पेडनेकर ने याद किया 2016 से 2026 तक का सफर
माघ माह की चतुर्दशी तिथि, मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-गौरी की पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त
राहु केतु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का दूसरा दिन रहा फैमिली ऑडियंस के नाम, कमाई में ज़बरदस्त बढ़त
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने फैंस को कराया अपनी बेटी से इंट्रोड्यूस, नाम का किया खुलासा
मौनी अमावस्या 2026: 17 या 18 जनवरी, कब है सही तिथि? जानिए धार्मिक महत्व और इस दिन के नियम
UAE के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, बोले- अपने भाई को लेने पहुंचा

भारत से व्यापार पर ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन बोले, हम जीरो टैरिफ में रखते हैं यकीन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन: पार्टी ने जारी की ‘संगठन पर्व-2024’ की ऐतिहासिक प्रगति रिपोर्ट
राशिफल 19 जनवरी: सप्ताह के पहले दिन बदलेगा सितारों का खेल, जानिये किसके हाथ लगेगी बाजी
'इश्कां दे लेखे' मेरे लिए एक सपना है, जिसे मैंने हर दिन जिया है: ईशा मालवीय
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने नुपूर-स्टेबिन की शादी में लगाए चार चांद, फोटो शेयर की
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को होगी रिलीज
सनी देओल की 'बॉर्डर' ओटीटी पर स्ट्रीम, सीक्वल से पहले याद करें 90 के दौर की देशभक्ति
'मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती', शादी के 25 साल बाद अक्षय कुमार को आई डिंपल कपाड़िया की याद
2016 के ट्रेंड में डूबे करण जौहर, 'ऐ दिल है मुश्किल' से 'कॉफी विद करण' तक, ताजा कीं यादें
'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल' की टक्कर, वीकेंड पर कौन बना दर्शकों का पसंदीदा
कश्मीर में शूटिंग से उत्साहित निहारिका चौकसे, बोलीं- 'अनु-आर्य का प्रपोजल सीक्वेंस होगा यादगार'
अमिताभ बच्चन ने पुलकित सम्राट की फिल्म ‘राहु केतु’ की सराहनीय प्रशंसा की, फ़िल्म होगी16 जनवरी 2026 को रिलीज़
"मेरे पास मां है", जावेद अख्तर ने अपनी कलम से लिखे इन फिल्मों के बेहतरीन डायलॉग
'संगीत में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं,' एआर रहमान के बयान पर सिंगर शान ने रखा अपना पक्ष
बच्चियों के किडनैप की गुत्थी को सुलझाती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 3' का ट्रेलर बढ़ा देगा धड़कनें
जावेद अख्तर : जेब में चंद पैसे लेकर निकल पड़े थे स्टार बनने, फुटपाथ पर गुजारी कई रातें
बॉलीवुड की प्यारी 'छोटी बहन' नंदा ने लोगों के दिलों पर छोटी अमिट छाप, मेहनत के दम पर हासिल किया स्टारडम
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
जेम्स डीन के साए तले उभरा विद्रोही सितारा, साल मिनियो ने छोटी सी उम्र में कमाया बड़ा नाम
मामूली सी दिखने वाली चांगेरी घास है गुणों का खजाना, हृदय रोगों से लेकर ल्यूकोरिया तक में असरदार
20 मिनट का ध्यान तन और मन के लिए संजीवनी, हार्मोन संतुलन में भी मिलेगी मदद
सर्दियों में सिर-कान और पैर की मालिश जरूरी, एक-दो नहीं मिलते हैं कई लाभ
पीठ और बदन दर्द से परेशान? ये 4 आसान घरेलू उपाय देंगे तुरंत आराम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल सुरक्षित, ऑटिज्म या एडीएचडी का खतरा नहीं: स्टडी
शंख भस्म: कैल्शियम से भरपूर है शंख भस्म, हड्डियों और जोड़ों को देती है नया जीवन
मौन व्रत : दुरुस्त सेहत तो कोसों दूर रहती हैं मानसिक समस्याएं
दवा और सही आहार के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन का स्तर, जानें कारण से लेकर सही तरीका
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? इस पेड़ की छाल दिलाएगी मुक्ति
मासिक धर्म और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों के लिए दवा है मेथी के लड्डू, संतुलित रहेंगे हार्मोन
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
पथरी से राहत दिलाने में मदद करता है सर्पासन, ऐसे करता है काम
मोमोज-चाऊमीन से डायबिटीज का खतरा, दिल की सेहत पर भी पड़ता है असर
बॉडी डिटॉक्स से मजबूत इम्युनिटी तक, सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी के जबरदस्त फायदे
देखें आज 19/01/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope