• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहले युवती को मोबाइल दिया, मना किया तो हमला किया, दो घायल

First gave the girl to the mobile, refused, attacked, two injured - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। गांव बीसला मे लडकी से मोबाइल मिलने के मामले मे दो गुटो मे झगडे का मामला सामने आया है। जिसके बाद दोनों गुटो के घायल हुए दो लोगों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके सिर पर तलवार से वार किए गए हैं। मामले मे घायल हुए गंगा राम ने बताया कि गांव मे एक युवती के पास मोबाईल फोन मिलने के मामले को लेकर युवती के परिजनो की ओर से उस पर हमला कर दिया गया है और उसके साथ मारपीट की गई। गंगा राम ने बताया कि युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ सदर थाने मे शिकायत भी दी है। देर रात को युवती के परिजन इक्ट्ठे को होकर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे जिसके बाद उसे घायल अवस्था मे सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। गंगा राम ने बताया कि मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को गांवो के लोगो ने पकड लिया। वही दूसरे गुट के घायल हुए व्यक्ति संदीप ने बताया कि उसके दोस्त पवन की बहन को गंगाराम ने बातचीत के लिए मोबाईल दे रखा था जब वह अपने दोस्त पवन के साथ गंगा राम को समझाने गए तो उस पर गंगाराम के साथियों की ओर से तलवारो से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First gave the girl to the mobile, refused, attacked, two injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, hindi news, first gave, girl, mobile, refused, attacked, two injured, news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved