• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जजपा से जन और नायक दोनों ही गायब हो चुके हैं : सुभाष बराला

Both people and heroes have disappeared from JJP: Subhash Barala - Fatehabad News in Hindi

टोहाना। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जजपा से जन और नायक दोनों ही गायब हो चुके हैं। जजपा पर तंज कसते हुए बराला ने कहा कि जजपा में सिर्फ परिवार बचा है। ये बातें बराला ने टोहाना में भाजपा के हर बूथ और हर घर संपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। हर बूथ और हर घर संपर्क अभियान के पहले दिन बराला टोहाना के बूथ नंबर 142, 143, 144 पर पहुंचे और घर-घर जाकर भाजपा के संकल्प पत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। बराला ने लोगों से विकसित भारत बनाने के लिए 25 मई को कमल के फूल पर वोट देने की अपील की। जजपा को निशाने पर लेते हुए सुभाष बराला ने कहा कि जिस प्रकार से जजपा की अंदरूनी खबरें आ रही है उससे पार्टी की कलई खुल रही है। पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए बराला ने कहा कि जजपा के सुप्रीमो अजय चौटाला ने अपने नेताओं को जिस दिन टिकट दी थी उस दिन भी पता था कौन नेता कितने पानी में हैं और कौन किस पर बोझ बन सकता है। जजपा को निशाना पर लेते हुए बराला ने कहा कि जिस प्रकार के लोगों को लेकर आनन-फानन में जजपा पार्टी बनाई और अब पार्टी के सर्वेसर्वा ही जजपा को छोड़कर भाग रहे हैं। सुभाष बराला ने कहा कि जजपा के विधायक भाग रहे हैं। शनिवार को बराला सुबह ही बूथ पर पहुंचे और घरों में संपर्क करना शुरू किया। उन्होंने लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र की कॉपियां दी और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 सालों में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनका लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाया है। बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प और आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Both people and heroes have disappeared from JJP: Subhash Barala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tohana, lok sabha election management committee, rajya sabha mp, subhash barala, jjp, family, bjp, booth campaign, house contact campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved