• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेल की फैक्ट्री पर दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

Action on the oil factory on the second day - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। शहर में बुधवार को दूसरे दिन भी सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की कार्रवाई जारी रही। सीएम फ्लाइंग की ओर से फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बाइपास स्थित तेल की फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई। इस फैक्ट्री में सोया तेल, सरसों का तेल, कैनोलो सहित अन्य खाद्य तेल निकालकर बाजार में बेचा जाता था। ज्यादातर तेल को कंपनी के संचालक बाहर से मंगवाते थे और बाजारो में पैक कर सप्लाई करते थे। यह फैक्ट्री पार्षद अनिल गर्ग की बताई जा रही है और सुबह जब सीएम फ्लाइंग ने फैक्ट्री मे घुसने का प्रयास किया गया तो फैक्ट्री के कारिंदे फैक्ट्री बंद कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम के सदस्य फैक्ट्री में दाखिल हो गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश ने बताया कि उनकी ओर से मंगलवार को खाद्य तेलों के 11 सैंपल लिए गए थे। बुधवार को भी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में टैंकरों में तेल मिला है, लेकिन पैक किया सामान नहीं मिला। हालांकि रैपर मिले हैं। इनमें तेल की पैकिंग कर बाजार में बेचा जाता था उन्होंने बताया कि फैक्ट्री संचालक के पास एफएसएसआई का लाइसेंस भी नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Action on the oil factory on the second day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: oil factory, cm flying, intelligence department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved