• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामलला दर्शन के लिए फरीदाबाद से अयोध्या बस को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिखाई हरी झंडी

Union Minister of State Krishnapal Gurjar flags off Faridabad to Ayodhya bus for Ramlala darshan - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहाकि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना इसी अंत्योदय की भावना को साकार करती है। केंद्रीय राज्यमंत्री बल्लभगढ़ बस अड्डे पर फरीदाबाद से अयोध्या धाम जाने वाले वातानुकुलित वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस वोल्वो बस में 37 श्रद्धालु फरीदाबाद से अयोध्या धाम रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकृत यात्रियों को अयोध्या दर्शन, श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, श्री पटना साहिब गुरुद्वारा, काशी-विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करवाया जाना शामिल है। इसके अलावा अन्य तीर्थ स्थानों के लिए भी धीरे-धीरे पोर्टल खोलेंगे ताकि और तीर्थयात्री जो देश में अन्य तीर्थ स्थानों पर जाने के इच्छुक हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकें। उन्होंने कहा कि अभी रजिस्ट्रेशन के लिए 1 लाख 80 हजार रुपये सालाना से कम आय वाले तथा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क दी जा रही है।
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में मंदिर बनाने को लेकर 500 साल पुराना संघर्ष था, लेकिन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करके देश के गौरव को बढ़ाया है। लोगों की इच्छा थी कि वे अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करें, इसलिए हरियाणा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की। 6 मार्च को करनाल से पहली बस रवाना हुई और फरीदाबाद से योजना के तहत दूसरी बस को रवाना किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन तीर्थयात्रियों का रात्रि ठहराव लखनऊ में किया गया है, जहां पर उनका जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई है तथा उसके बाद अयोध्या में रामलला जी के दर्शन करेंगे। वापसी में फिर से लखनऊ में रात्रि ठहराव के बाद तीर्थ यात्री 11 मार्च को वापिस फरीदाबाद लौटेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अलग-अलग स्थानों से बसें तथा ज्यादा संख्या होने पर ट्रेनें भी बुक कराई जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि इन तीर्थ यात्रियों में सभी लोग ऐसे हैं जिनकी अपने आराध्य प्रभु श्री रामलला के दर्शन की बहुत इच्छा थी लेकिन संसाधन न होने की वजह से नहीं जा पा रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अब इस योजना के तहत वातानुकूलित बस में बैठकर अयोध्या धाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ भविष्य में भी लेने के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister of State Krishnapal Gurjar flags off Faridabad to Ayodhya bus for Ramlala darshan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridabad, union minister of state for energy and heavy industries, krishnapal gurjar, central government, state government, antyodaya, mukhyamantri teerth yatra yojana, chief minister manohar lal, ballabhgarh bus stand, air-conditioned volvo bus, ayodhya dham, devotees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved