• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरीदाबाद में आतंकी साजिश का पर्दाफाश: डॉक्टर के कमरे से 360 किलो RDX, असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद;दो गिरफ्तार

Terrorist plot uncovered in Faridabad: 360 kg of RDX, assault rifles, and cartridges recovered from doctors room; two arrested - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने यहां एक डॉक्टर के किराए के कमरे से 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एंटी-टेरर ऑपरेशन के तहत की गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी डॉ. आदिल अहमद, जो मूल रूप से अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है, को 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि फरीदाबाद में किराए पर लिए गए कमरे में विस्फोटक और हथियार छिपाए गए हैं। आदिल की निशानदेही पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धौज गांव (फरीदाबाद) स्थित कमरे पर छापा मारकर 14 बैग बरामद किए। इनमें 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, AK-56 राइफल, 84 कारतूस, 5 लीटर केमिकल और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुल 48 तरह का विस्फोटक व हथियार बनाने का सामान जब्त किया गया है। यह भी पता चला है कि आरोपी डॉक्टर तीन महीने पहले ही यह कमरा लेकर यहां विस्फोटक सामग्री छिपा रहा था।
इससे पहले, डॉक्टर आदिल के लॉकर से कश्मीर में AK-47 राइफल बरामद की गई थी। जांच के बाद उसकी निशानदेही पर पुलवामा निवासी डॉक्टर मुजाहिल शकील को भी गिरफ्तार किया गया है।
मामले में UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क के हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, यूपी और गुजरात से जुड़े तारों की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Terrorist plot uncovered in Faridabad: 360 kg of RDX, assault rifles, and cartridges recovered from doctors room; two arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctor, terrorist, faridabad, rdx, 360 kg rdx, 300 kg rdx, मुस्लिम राष्ट्र, dr adil ahmed, adil ahmed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved