• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला

Terrorist Abdul Rahman murdered in Faridabad jail; Kashmiri prisoner attacked him - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले की जेल में बंद 20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह हमला जेल में ही हुआ, जहां एक अन्य कैदी ने नुकीली चीज से उसके सिर पर हमला किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हमलावर का नाम अरुण चौधरी है, जो कश्मीरी युवक है। रविवार रात को उसने अब्दुल रहमान पर हमला किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गौरतलब है कि अब्दुल रहमान 2 मार्च 2025 को पाली गांव के पास से पकड़ा गया था। उस समय उसके पास दो हैंड ग्रेनेड थे और वह अयोध्या में धमाका करने की साजिश रच रहा था। उसे उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला बताया गया।
अब्दुल रहमान के पास कुछ वीडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी थी। इसे देखते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास पाए गए दो हैंड ग्रेनेड को तुरंत डिफ्यूज कर दिया गया।
वहीं, जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान पर हमला करने और उसकी जान लेने वाला आरोपी पहले जम्मू-कश्मीर की जेल में बंद था, जिसे बाद में फरीदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया था। वह भी हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद था।
जेल में अब्दुल रहमान की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहली बार नहीं है जब जेल में किसी कैदी पर हमला हुआ हो, लेकिन सुरक्षा के इतने सख्त इंतजाम के बावजूद ऐसा होना चिंताजनक है।
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल में मौजूद सभी कैदियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावर के साथी या संभावित मददगारों की भी पहचान की जा रही है। वहीं, इस घटना ने फरीदाबाद जिले में सनसनी फैला दी है।
--आईएएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Terrorist Abdul Rahman murdered in Faridabad jail; Kashmiri prisoner attacked him
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: terrorist abdul rahman murdered in faridabad jail, terrorist abdul rahman, faridabad, kashmiri prisoner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved