चंडीगढ़ । हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति दुनिया में सर्वोपरि है। सभ्यता और संस्कृति की बदौलत भारत वर्ष ने विश्व में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। सूरजकुंड क्राफ्ट मेला विभिन्न देशों व प्रदेशों की संस्कृति का सांझा मंच बन चुका है, जिसे यहां आने वाले पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शर्मा 33वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का अवलोकन करने के उपरांत बड़ी चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने, प्रचार एवं प्रसार करने के लिए कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला ने भारत वर्ष ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस मेले में विभिन्न देशों के अतिरिक्त हमारे देश के सभी राज्य भाग ले रहे है।
राष्ट्रीय स्तर की कलाकार मालिनी अवस्थी द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मालिनी ने गायन के माध्यम से पूरे भारत की संस्कृति का एक मंच पर वर्णन किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन भी मौजूद थे।
कांग्रेस की बर्बादी पर हार्वर्ड ही नहीं, सभी विश्वविद्यालयों में अध्ययन होगा - पीएम मोदी
तुर्की-सीरिया में भूकंप : सोशल मीडिया में सामने आई कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें
पीएम अपने उद्योगपति मित्र की रक्षा कर रहे हैं : राहुल गांधी
Daily Horoscope