• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर पालिका कर्मचारी 17 मई को विधायकों और मंत्रियों के घरों पर करेंगे प्रदर्शन

Municipality employees will protest at the houses of MLAs and Ministers on May 17 - Faridabad News in Hindi

नगरीय निकाय मंत्री पर कर्मचारियों के साथ हुए समझौतों को लागू नहीं करने का आरोप फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री के नेतृत्व में कर्मचारियों की राज्यस्तरीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने बताया कि अक्टूबर 2022 और अप्रैल 2023 की हड़ताल के दौरान नगरीय निकाय मंत्री के साथ मांगों पर सहमति हुई थी। वह आज तक सरकार ने लागू नहीं की है। इसलिए अब आने वाले समय में कर्मचारी 17 मई को सुबह विधायकों और मंत्रियों के निवास पर शंख बजाकर उन्हें जगाने का काम करेंगे। फिर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
शास्त्री ने पत्रकारों को बताया कि पिछले साल अक्टूबर में हमने 11 दिन की हड़ताल की थी। उसके बाद अप्रैल 2023 में भी विरोध प्रदर्शन किए थे। इसके चलते दोनों बार निकाय मंत्री के साथ मीटिंग हुई और मांगों पर सहमति बनी। लेकिन आज तक सरकार ने वह मांगें पूरी नहीं की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन दोनों बैठकों में जो मांगे रखी गई थीं, उनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना। हरियाणा कौशल रोजगार को ऑन करना। अग्निशमन विभाग को नगरीय निकाय में शामिल करना। अग्निशमन विभाग के 1327 ड्राइवरों को 58 वर्ष नौकरी की गारंटी देना शामिल थी। इसके अलावा और भी अन्य कई मांगें कर्मचारियों के हितों को लेकर हमने मंत्री के साथ मंथन किया था।
शास्त्री ने कहा कि ऐसा लगता है या तो सरकार की नियत में फर्क है या फिर अधिकारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए सरकार इनकी जांच करवाएं । शास्त्री ने कहा कि हम चाहते हैं सरकार 16 मई तक हमारे साथ किए गए समझौते को लागू करें। अन्यथा 17 मई से प्रदेश के तमाम विधायकों और मंत्रियों के घरों पर सुबह सवेरे कर्मचारी जाकर थाली बजाकर और शंखनाद करके इन्हें जगाने का प्रयास करेंगे। अगर इन्होंने नहीं सुनी तो हम जनता के बीच जाएंगे। आंदोलन करेंगे। जनता का साथ मांगेंगे। नरेश शास्त्री ने कहा कि 28 जनवरी को जींद रैली में प्रदेश के हजारों की संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipality employees will protest at the houses of MLAs and Ministers on May 17
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridabad, municipal employees union, naresh shastri, employees, demonstration, municipal corporation, strike, urban bodies minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved