• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जुनैद हत्याकांड : पुलिस ने मुख्य आरोपी पर रखा इनाम

Junaid muder case Police reward on main accused - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद | हरियाणा में चलती ट्रेन में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार दिए गए जुनैद के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोमवार को जुनैद की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का पता देने पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। जीआरपी ने बताया कि वे मथुरा को जा रही यात्री रेलगाड़ी में सीट को लेकर पनपे झगड़े में जुनैद पर धारदार हथियार से हमला करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। जीआरपी द्वारा की गई घोषणा में कहा गया है, "मामले में मुख्य आरोपी से संबंधित ऐसी कोई भी जानकारी, जिसके आधार पर जीआरपी उसे गिरफ्तार कर सके, देने वाले व्यक्ति का नाम और उसकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।" फरीदाबाद जीआरपी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जुनैद की हत्या करने और जुनैद तथा उसके चार दोस्तों पर हमला करने के लिए अन्य यात्रियों को उकसाने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
हरियाणा के बल्लभगढ़ में खांडवली गांव का रहने वाला जुनैद 22 जून को अपने चार दोस्तों के साथ दिल्ली से खरीदारी कर घर लौट रहा था, जब चलती रेलगाड़ी में लोगों के एक समूह ने उन्हें 'गो-मांस खाने वाले' और 'देशद्रोही' कहते हुए उन पर हमला कर दिया था, जिसमें जुनैद की मौत हो गई।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Junaid muder case Police reward on main accused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: junaid muder case, police reward, main accused, faridabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved