• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा: फरीदाबाद में बोरवेल के अंदर गिरी बच्ची का रेस्क्यू, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती

Haryana: Girl rescued after falling into a borewell in Faridabad; hospitalized in critical condition - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में बचाव दल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बोरवेल में गिरी बच्ची को सोमवार तड़के बचा लिया। हालांकि, बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला फरीदाबाद के सेक्टर-8 इलाके के सीही गांव का है। रविवार देर शाम बच्ची बोरवेल में गिरी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है और फिर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बुलाया गया। देर रात तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ राज्य अग्निशमन सेवा, यूपी नागरिक सुरक्षा (गाजियाबाद), चिकित्सा विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया। बड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला। हालांकि, उसकी स्थिति ठीक न होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया।
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट कुणाल तिवारी ने मीडिया को बताया कि यह घटना शाम करीब 6 बजे हुई। हमारे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी शाम 7.45 बजे मिली। हमारी टीम गाजियाबाद से रात 9.05 बजे मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि यह पूरा ऑपरेशन एक मिली-जुली कोशिश थी। इसमें हमने हरियाणा पुलिस, हरियाणा एसडीआरएफ, यूपी नागरिक सुरक्षा (गाजियाबाद), हरियाणा के मेडिकल डिपार्टमेंट और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर काम किया।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 3.50 बजे हम उस छोटी बच्ची को बाहर निकालने में कामयाब रहे। हमें बताया गया था कि इस बोरवेल की गहराई 250 से 300 फीट है। मुख्य चुनौती यह थी कि बोरवेल के अंदर करीब 125 फीट पर पानी था। पानी की वजह से हमें बच्ची की सही जगह का पता नहीं चल पा रहा था, जिससे काम और भी मुश्किल हो गया, क्योंकि हम यह तय नहीं कर पा रहे थे कि वह पानी के नीचे किस हालत में है।
डिप्टी कमांडेंट कुणाल तिवारी ने कहा कि प्रशासन के सहयोग के बिना यह बचाव अभियान संभव नहीं था। रेस्क्यू के दौरान प्रशासन पूरी तरह हमारे साथ खड़ा रहा। हमने जिन संसाधनों की मांग की, वह हमें उपलब्ध कराए गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: Girl rescued after falling into a borewell in Faridabad; hospitalized in critical condition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, girl rescued, falling into a borewell, faridabad, hospitalized, critical condition, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved