• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ़रीदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज रैली, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Faridabad: Union Home Minister Amit Shah rally today, enthusiasm among BJP workers - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। फरीदाबाद में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का दौरा होने जा रहा है। फरीदाबाद के सेक्टर 12 हुडा ग्राउंड में वह एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, और सभी 6 विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे। इस रैली के माध्यम से अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण मंत्र देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है, और रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज शाम 4:00 बजे अमित शाह के संबोधन का समय निर्धारित है, और भाजपा द्वारा लोगों के बैठने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। अब देखना होगा कि इस रैली के माध्यम से अमित शाह किस तरह चुनावी रणनीतियों को धार देंगे और फरीदाबाद की जनता को क्या संदेश देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Faridabad: Union Home Minister Amit Shah rally today, enthusiasm among BJP workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridabad, union, home, minister, amit, shah, rally, today, enthusiasm, among, bjp, workers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved