• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरीदाबाद : सर्वोदय अस्पताल में धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी

Faridabad: Accused who threatened at Sarvodaya Hospital arrested, interrogation continues on police remand - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। सर्वोदय अस्पताल में धमकी भरे फोन कॉल करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 6 नवंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए अस्पताल के एक डॉक्टर का फोन नंबर न देने पर अस्पताल की केबिन को बम से उड़ाने और हाथ-पैर काटने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-8 थाने में एफआईआर दर्ज की थी। फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में 3 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके डॉक्टर का नंबर मांगा और नंबर न देने पर अस्पताल को धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल के निर्देश पर अपराध शाखा की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सेक्टर-30, ऊंचा गांव और सेक्टर-85 की टीमें शामिल थीं। अमन यादव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम अंकित (27) है, जो बिहार के कैमूर जिले के बीरो गाँव का निवासी है और वर्तमान में पटना में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका की मां का इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज में सुधार न होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। प्रेमिका को प्रभावित करने के उद्देश्य से उसने अस्पताल में धमकी भरा फोन किया। आरोपी का किसी गिरोह से कोई संबंध नहीं है, और यह धमकी प्रेमिका को खुश करने के लिए दी गई थी। फिलहाल, आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Faridabad: Accused who threatened at Sarvodaya Hospital arrested, interrogation continues on police remand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridabad, accused, threatened, sarvodaya, hospital, arrested, interrogation, continues, police, remand, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved