• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली निगम का कर्मचारी 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

Electricity Corporation employee caught red-handed taking a bribe of Rs 15,000 - Faridabad News in Hindi

खास खबर। फरीदाबाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक कर्मचारी को 15000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने मुबारिक, यू.डी.सी./सी.ए., कार्यालय उपमंडल सेक्टर-55, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके आवास के अतिरिक्त एक मकान उसकी पत्नी के नाम सेक्टर-56, फरीदाबाद में है। उस मकान का बिजली बिल गलत तरीके से लगभग 2 लाख 72 हजार रुपये आ गया था। बिल को ठीक कराने के लिए जब वह बिजली कार्यालय सेक्टर-55, फरीदाबाद गया तो वहां सी.ए. शाखा में तैनात मुबारिक से उसकी मुलाकात हुई।
आरोप है कि मुबारिक ने कहा कि वह बिल में लगभग 72 हजार रुपये की कटौती करवा देगा, जिसके बदले में उसने 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के अनुसार आरोपी ने 06 मार्च 2026 को 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में पहले ही ले लिए और बाकी रकम मिलने पर फाइल आगे बढ़ाने की बात कही। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता को शेष 15 हजार रुपये देने के लिए बुलाया।
शिकायत मिलने पर एसवी एवं एसीबी फरीदाबाद की टीम ने योजना बनाकर 11 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मुबारिक को उसके कार्यालय के नजदीक एक साइबर कैफे के बाहर शिकायतकर्ता की कार में बैठकर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Electricity Corporation employee caught red-handed taking a bribe of Rs 15,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridabad, vigilance, bureau, arrest, employee, dhbvn, bribe, ₹15, 000, red-handed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved