• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरीदाबाद में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Domestic Help Commits Suicide in Faridabad; Body Found Hanging in Room - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-21डी स्थित एक मकान में 23 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नेपाल निवासी कुंति के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह सेक्टर-21डी स्थित मकान नंबर-307 में एक युवती द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया कि मकान मालिक किशनलाल पेशे से कारोबारी हैं। कुंति पिछले लगभग 10 महीनों से उनके घर में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी। रहने के लिए उसे मकान में ही एक अलग कमरा दिया गया था, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने बताया कि कुंति मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। वह विवाहित थी और उसका परिवार भी फिलहाल फरीदाबाद में रह रहा है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान मिलने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Domestic Help Commits Suicide in Faridabad; Body Found Hanging in Room
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: domestic help commits suicide in faridabad, faridabad, commits suicide, suicide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved