फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद में रविवार को शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे, और इसके साथ ही वह अगले लोकसभा चुनाव का राज्य में शंखनाद करेंगे। रैली को शंखनाद 2019 नाम दिया गया है। रैली के आयोजक हरियाणा सरकार के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने एक बयान में कहा है, "प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाने के लिए हरियाणा के लाखों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अपनी ताकत का अहसास जरूर कराएंगे।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, "हरियाणा में इस बार पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहरा सकती है। हरियाणा में महापौर, नगर निगम के चुनावों में मिली सफलता स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में भाजपा विपक्ष का सफाया करने को तैयार है।"
गोयल फरीदाबाद से ही विधायक हैं, और यह रैली उनके निर्वाचन क्षेत्र के सेक्टर 12 में आयोजित की जाएगी।
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली में पहुंच सकते हैं।
दरअसल, हाल ही में तीन भाजपा शासित राज्यों में मिली हार के बाद भाजपा किसानों को लुभाने पर जोर दे रही है। माना जा रहा है कि रैली में मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास का ब्योरा देने के साथ ही कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं।
-आईएएनएस
काशी के लोगों ने दिया पूरे देश को संकेत, शॉर्ट-कट से नहीं हो सकता है देश और जनता का भला - PM मोदी
राजनाथ सिंह, रक्षा संबंधी संसदीय सलाहकार समिति को 'अग्निपथ' के बारे में देंगे जानकारी
सभी प्रखंडों में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराने वाला बिहार पहला राज्य होगा : नीतीश
Daily Horoscope