• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार्जशीट दाखिलः बाल गृह से युवती को रिहा करवाने के नाम पर मांगी थी 42 हजार रुपये की रिश्वत

Chargesheet filed: A bribe of Rs 42,000 was demanded in the name of getting a girl released from a childrens home - Faridabad News in Hindi

खास खबर। फरीदाबाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बाल कल्याण समिति (CWC), जिला पलवल के सदस्य विक्रम वशिष्ट के विरुद्ध माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, पलवल में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा धारा 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) के तहत चालान पेश किया गया है।
मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 23 जनवरी 2026 को SV&ACB, फरीदाबाद में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसका आसमा नामक युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। युवती की उम्र कम होने के कारण उसे बाल गृह, बधौला, पलवल में रखा गया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, युवती के बालिग होने के बाद वह उसे बाल गृह से रिहा करवाने के लिए कई बार गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाल कल्याण समिति के सदस्य विक्रम वशिष्ट ने युवती को रिहा करवाने के बदले 40 से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 42 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
आरोप है कि आरोपी पहले ही 32 हजार रुपये ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसी राशि में से 5 हजार रुपये लेने के लिए उसने शिकायतकर्ता को बुलाया था। शिकायत के आधार पर 23 जनवरी 2026 को SV&ACB, फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम वशिष्ट को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और रिश्वत की राशि बरामद की। इसके बाद आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना SV&ACB, फरीदाबाद में अभियोग संख्या 02, दिनांक 23 जनवरी 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच पूरी होने के बाद SV&ACB, फरीदाबाद द्वारा आरोपी के विरुद्ध माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राज गुप्ता की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है। भ्रष्टाचार के मामलों में ब्यूरो द्वारा नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chargesheet filed: A bribe of Rs 42,000 was demanded in the name of getting a girl released from a childrens home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state vigilance and anti-corruption bureau svandacb faridabad, vikram vashisht chargesheet, child welfare committee cwc palwal corruption case, district and sessions court palwal, prevention of corruption act section 7 and 13, haryana anti-corruption bureau investigation, palwal vigilance bribery case, special news faridabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved