• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: फरीदाबाद में 1.5 लाख रुपए घूस लेते जेई रंगे हाथों गिरफ्तार

Bribery exposed: JE arrested red handed while taking bribe of Rs 1.5 lakh in Faridabad - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी एक शराब ठेकेदार की शिकायत पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि जेई नरेश कुमार उसके दो शराब के ठेकों को तोड़ने का डर दिखाकर प्रति दुकान 3-3 लाख रुपए यानी कुल 6 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, नरेश कुमार ने पहले उसकी दो दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था और फिर उन्हें न तोड़ने के एवज में 6 लाख रुपये की मांग की थी। जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो जेई ने उसकी दो दुकानें तोड़ दीं। बाद में, जेई ने शिकायतकर्ता के दो और ठेकों को तोड़ने की धमकी देकर उनसे दोबारा 6 लाख रुपये की मांग की।
बार-बार अनुरोध करने पर वह 5 लाख रुपये में मान गया। शिकायत मिलने के बाद, सतर्कता ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश कुमार को एनएच-2 बाईपास रोड पर शिकायतकर्ता से 1,50,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bribery exposed: JE arrested red handed while taking bribe of Rs 1.5 lakh in Faridabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridabad, bribery, arrest, je, vigilance bureau, corruption, haryana, naresh kumar, bribe trap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved