• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरीदाबाद में रिश्वतखोरी का मामला, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

Bribery Case in Faridabad: Food and Drug Administration Office Servant Arrested Red-Handed - Faridabad News in Hindi

चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आकाश नामक हेल्पर/सेवादार (HKRNL), जो खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय, एन.आई.टी. फरीदाबाद में तैनात था, को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) के तहत माननीय न्यायालय, फरीदाबाद में चालान पेश कर दिया गया है। ब्यूरो को मिली शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता का बेटा रिशिव मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस लेना चाहता था। उसने 12 जुलाई 2025 को ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने पर 17 जुलाई को वह दोबारा एन.आई.टी. फरीदाबाद स्थित अमित कैफे पहुंचा। वहां कार्यरत कर्ण ने उसे बताया कि उसका काम आकाश करवा सकता है। इसके बाद शिकायतकर्ता की आकाश से बातचीत हुई और 21 जुलाई को ड्रग कार्यालय बुलाया गया। मौके पर आकाश तो नहीं मिला, लेकिन ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीन राठी से मुलाकात हुई, जिन्होंने डेटा चेक करने के बाद दुकान पर सर्वे भेजने की बात कही। उसी दौरान आरोपी आकाश दुकान पर पहुंचा और सर्वे के बहाने कुल 16,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को शिकायतकर्ता से 16,000 रुपये नकद लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर मौके से 39,000 रुपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गई।
इस संबंध में आरोपी आकाश के खिलाफ अभियोग संख्या 21 दिनांक 22 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया था। अब मामले में चालान पेश कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bribery Case in Faridabad: Food and Drug Administration Office Servant Arrested Red-Handed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, state vigilance and anti-corruption bureau, faridabad, hkrnl, bribery, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved