फरीदाबाद। शहर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने शहर को शर्मसार कर दिया है। एक 20 साल का बेटा अपनी 21 वर्षीय सौतेली मां से चार महीने से दुष्कर्म करता रहा। सराय ख्वाजा इलाके में रहने वाली पीड़ित मां ने सेक्टर-16 महिला थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 3 साल पहले कॉलोनी के ही एक व्यक्ति से हुई थी। उसके पति की पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से 20 साल का एक बेटा है, जो उनके साथ रहता है। आरोप है कि करीब 4 माह पहले उसका पति मजदूरी करने गया था, तभी उसके सौतेले बेटे ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि घटना के बाद आए दिन आरोपी धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। 30 सितंबर को भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
Daily Horoscope