• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा : रक्षाबंधन पर विनेश फोगाट ने भाई हरविंद्र को बांधी राखी, मिला गिफ्ट

Haryana: On Rakshabandhan, Vinesh Phogat tied Rakhi to brother Harvinder, got a gift - Charkhi Dadri News in Hindi

चरखी दादरी। देशभर में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इस अवसर पर अपने भाई हरविंद्र को राखी बांधी। इसके बदले उनको गिफ्ट भी मिला। दोनों भाई-बहन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हरियाणा के चरखी दादरी बलाली गांव से भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट और उनके भाई हरविंद्र दिख रहे हैं। विनेश ने हरविंद्र को राखी बांधी और राखी बंधवाने के बाद भाई हरविंद्र ने उनको 500 के नोटों की गड्डी गिफ्ट दी। वीडियो में विनेश फोगाट ने मजाकिया अंदाज कहा, मैं 30 साल की हो गई हूं। पिछले साल इसने 500 रुपए दिए थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पैसे दिखाते हुए कहा कि इसने पूरी जिंदगी में सिर्फ इतना ही कमाया है, जो मेरे हिस्से में आया है।
विनेश के भाई हरविंद्र उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बहन के ओलंपिक मैच को देखने जाने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई थी। दरअसल, उनका वीजा कैंसिल कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई थी।
विनेश फोगाट हाल ही में आयोजित हुए पेरिस ओलंपिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। वह 50 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल इवेंट में एक ही दिन में तीन बाउट जीतने के बाद फाइनल में पहुंची थीं। हालांकि वह पदक से चूक गईं। उनको गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन फाइनल बाउट से पहले 100 किग्रा वजन ज्यादा होने की वजह से उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया।
इस तरह से विनेश के हिस्से में सिल्वर मेडल भी नहीं पाया। उन्होंने इसके लिए सीएएस में याचिका भी लगाई जिस पर फैसला विनेश के पक्ष में नहीं आया। हालांकि भारत लौटने के बाद उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: On Rakshabandhan, Vinesh Phogat tied Rakhi to brother Harvinder, got a gift
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: charkhi dadri, rakshabandhan, indian female wrestler, vinesh phogat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, charkhi dadri news, charkhi dadri news in hindi, real time charkhi dadri city news, real time news, charkhi dadri news khas khabar, charkhi dadri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved