• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं बबीता फोगाट

Babita Phogat wants to contest Haryana Assembly elections - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान और भाजपा (BJP) की सदस्य बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने मंगलवार को कहा कि वह आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं और समाज की सेवा करना चाहती हैं। बबीता ने आईएएनएस से कहा, "मैं समाज सेवा के माध्यम से देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। यह पार्टी के ऊपर है कि वह मुझे चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लेती है या नहीं।" बबीता ने पिछले महीने 13 अगस्त को पुलिस उपनिरीक्षक की नौकरी छोड़ दी थी और एक दिन बाद ही अपने पिता और द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गई थीं। बबीता बाधरा या फिर चरखी दादरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
बबीता अपने और अपने परिवार के जीवन पर लिखी किताब के हिंदी संस्करण अखाड़ा के लॉन्चिंग के मौके पर यहां मौजूद थीं।
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Babita Phogat wants to contest Haryana Assembly elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: babita phogat, haryana assembly elections, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved