खास खबर। चंडीगढ़
हरियाणा विधान सभा की ओर से बुधवार को हरियाणा युवा संवाद-2026 का आयोजन किया गया। इसमें 15 राज्यों के 90 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। सामाजिक संस्था राजधानी युवा संसद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, संवैधानिक मूल्यों और महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। संवाद की प्रतियोगिता में जानवी शर्मा ने प्रथम, आरजू पाराशर ने द्वितीय तथा अक्षय कुमार झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के बाद विस अध्यक्ष ने युवाओं प्रतिभागियों के साथ चाय पर मंत्रणा भी की।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव स्वयं से पहले दूसरों के हितों और कल्याण की चिंता करना है। यही भावना समाज में परस्पर सहयोग, सद्भाव और समरसता को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके मूल्यों को समझना और उन्हें अपने आचरण में उतारना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। उनकी जयंती केवल आयोजन करने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके विचारों और जीवन मूल्यों को अपने व्यवहार में भी अपनाना चाहिए। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों के प्रति सावधान रहना चाहिए।
दुनिया के मौजूदा हालात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसका बड़ा कारण जीवन मूल्यों में सौहार्द और सहिष्णुता की कमी तथा भौतिक विकास की अंधाधुंध दौड़ है। इसके विपरीत, भारतीय संस्कृति हमें सहिष्णुता, परस्पर सम्मान और सबके कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
कल्याण ने कहा कि युवाओं को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपनी क्षमताओं और दक्षताओं का विकास करना चाहिए, लेकिन विकास तभी सार्थक होगा, जब इसके साथ जीवन मूल्यों और संस्कारों को भी बनाए रखा जाए। जिस प्रकार किसी भवन की मजबूती उसकी नींव और वृक्ष का अस्तित्व उसकी गहरी जड़ों पर निर्भर करता है, उसी प्रकार मानव जीवन की मजबूती का आधार उसके संस्कार होते हैं। दूसरों के हितों को प्राथमिकता देना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव रखना इन्हीं संस्कारों का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें एक अनूठी संसदीय व्यवस्था दी है, जिसमें विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को उनकी विशिष्ट भूमिकाओं, अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ स्थापित किया गया है। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी ने कठिन पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं तथा देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज इस सदन में उपस्थित अधिकांश युवा उन परिस्थितियों से आगे निकल चुके हैं और उनके सामने अपनी प्रतिभा को निखारने तथा समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने के अनेक अवसर हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इनमें से अनेक युवा भविष्य में अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उच्च मुकाम हासिल करेंगे।
इससे पूर्व, उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित भागीदारी मिले।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं, बल्कि पुरुषों और महिलाओं दोनों की साझा जिम्मेदारी है। जिस समाज में महिलाओं को समान सम्मान और अवसर मिलते हैं, वहां एक बेहतर, समावेशी और स्वस्थ सामाजिक वातावरण विकसित होता है।
उन्होंने चित्तौड़ की रानी पद्मिनी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय नारियों ने अपने साहस, त्याग और आदर्शों से समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा की अनेक बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी सीमा में बंधी नहीं होती। इसके लिए सही अवसर, उचित मार्गदर्शन और परिवार का विश्वास महत्वपूर्ण है। आज की पीढ़ी को इस सोच को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले समय में किसी भी बेटी को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए अतिरिक्त संघर्ष न करना पड़े।
संवाद के विभिन्न सत्रों में युवा प्रतिभागियों ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और महिला सशक्तीकरण को प्रभावी बनाने के लिए अनेक व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि कॉलेजों में महिला राजनीतिक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किए जाएं, जिनके माध्यम से छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, चुनाव प्रक्रिया और शासन व्यवस्था की जानकारी दी जा सके। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में मॉक पार्लियामेंट और मॉक विधानसभाओं का आयोजन किया जाए, ताकि विद्यार्थी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को व्यावहारिक रूप से समझ सकें।
युवाओं ने अनुभवी विधायकों, सांसदों और सरपंचों को युवा महिला नेतृत्व की इच्छुक प्रतिभाओं से जोड़ने के लिए मेंटरशिप कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव भी दिया।
उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में नागरिक एवं संसदीय नेतृत्व से संबंधित व्यावहारिक पाठ्यक्रम लागू करने तथा कॉलेजों में संचालित विधिक साक्षरता प्रकोष्ठों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। एक सुझाव में रवांडा का उदाहरण देते हुए कहा गया कि वहां संविधान के तहत संसद और निर्णय लेने वाले निकायों में महिलाओं के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का प्रावधान है। इसी तर्ज पर भारत में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य आरक्षण की व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए।
एक युवा प्रतिभागी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का उद्देश्य केवल विधायिकाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ाना नहीं होना चाहिए, बल्कि हर लड़की को इतना सक्षम बनाना भी होना चाहिए कि वह आत्मविश्वास के साथ निर्णय ले सके और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सके। इस अवसर पर राजधानी युवा संसद की एडवोकेट ईशा कपूर और जय सैनी भी मौजूद रहे।
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
‘मम्मूट्टी-मम्मूट्टी कहते-कहते अब उनके साथ काम कर रही हूं, शायद मैंने ही मैनिफेस्ट कर लिया!’ – साई पल्लवी
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
'ओम: चैप्टर 1' में आईपीएस अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बोलीं-राजकुमार सर हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
इस बार 'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
कपकोट की ऊंची पहाड़ी पर विराजती हैं चिल्ठा देवी मंदिर, नवरात्रि में लगता है भव्य मेला
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
क्या असफलता की ओर अग्रसर हो रही 'रामायण', त्योहारों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर टिकने की चुनौती
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- प्रकाश का पर्व अंधकार के खिलाफ संकल्प का परिचय

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन : सरयू तट पर जले 30 लाख दीये, 2100 ड्रोन्स से आसमान में उभरी रामलला की भव्य छवि

यूएई और दुनिया भर के नेताओं ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, रोशनी के त्योहार का उत्साह दुनिया भर में दिखा
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 08/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope