• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा शक्ति भाजपा की ताकत ही नहीं, विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ऊर्जा है : डॉ. अर्चना गुप्ता

Youth power is not just the BJPs strength but the greatest driving force for a developed Haryana: Dr. Archana Gupta - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का युवा आज केवल अवसरों की तलाश करने वाला युवा नहीं, बल्कि अवसर पैदा करने और नए भारत के निर्माण में नेतृत्व देने वाला युवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेज गति से आगे बढ़ रहा है, उसमें युवाओं की भागीदारी निर्णायक है। पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के पदग्रहण समारोह उपरान्त युवा मोर्चा हरियाणा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में गत रात्रि ये आह्वान किया । उन्होंने कहा कि भाजपा में पद सम्मान से ज्यादा जिम्मेदारी, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का दायित्व है। प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे प्रदेश के प्रत्येक जिले, मंडल और बूथ तक पहुंचें तथा युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि भाजयुमो की ताकत केवल कार्यक्रमों में दिखाई देने वाली भीड़ नहीं, बल्कि हर बूथ पर सक्रिय युवा कार्यकर्ता और समाज के हर वर्ग से जीवंत संपर्क है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष ने लंबे समय तक युवाओं को केवल राजनीतिक नारों और वोट बैंक की राजनीति तक सीमित रखा, जबकि भाजपा ने युवाओं को स्टार्टअप, कौशल, खेल, तकनीक, शिक्षा, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के अवसर दिए हैं। आज भारत का युवा दुनिया के सामने नए आत्मविश्वास के साथ खड़ा है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजयुमो को राजनीति से आगे बढ़कर समाज के बीच अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, खेलों को प्रोत्साहन, सामाजिक जागरूकता, डिजिटल जागरूकता और सेवा कार्यों के माध्यम से युवा मोर्चा को हरियाणा के युवाओं के साथ मजबूत रिश्ता बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आज के युवाओं के कंधों पर है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब विकसित हरियाणा की मजबूत नींव युवा शक्ति रखेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने अक्षित दहिया सहित युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में टीम भावना के साथ काम करने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के विचार, संगठन तथा राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव तक सीमित नहीं रहता। सेवा, संगठन और राष्ट्रहित भाजपा की कार्यसंस्कृति के मूल आधार हैं और युवा मोर्चा को इसी कार्यसंस्कृति का सबसे मजबूत वाहक बनना है।
हरियाणा का युवा भाजपा के लिए केवल वोटर नहीं, विकसित हरियाणा का नेतृत्वकर्ता है।
भाजयुमो का लक्ष्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, हर बूथ पर युवा शक्ति को संगठन की शक्ति बनाना है।
कांग्रेस ने युवाओं को नारों में उलझाया, मोदी सरकार ने युवाओं को अवसर, आत्मविश्वास और नई उड़ान दी।
2047 के विकसित भारत की नींव आज का युवा रखेगा और उसमें विकसित हरियाणा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री फनींनदर नाथ, तीनो प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, गोपाल शर्मा और वेद फूला उपस्थित थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth power is not just the BJPs strength but the greatest driving force for a developed Haryana: Dr. Archana Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: archana gupta, haryana bjp, bjp haryana, bjp yuva morcha, akshit dahiya, haryana youth, panchkula bjp, panchkamal, haryana politics, bjp youth wing, youth power, developed haryana, developed india 2047, narendra modi, haryana news, chandigarh news, bjp leaders, youth leadership, youth empowerment, political news haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved