चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में कथित तौर पर की गई ‘शुद्धिकरण’ की घटना तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव हेतु विशाल रोष मार्च निकाला गया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। प्रदर्शन का आयोजन हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोमिल संधू ने किया। एआईसीसी प्रभारी हरियाणा संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सोमिल संधू के आह्वान पर प्रदेशभर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने से पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ जाति के आधार पर इस प्रकार का व्यवहार करना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समानता की भावना का अपमान है।
उन्होंने कहा, “भारत का संविधान हर नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। ऐसे में जाति के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। यदि देश के एक प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ खुलेआम ऐसा व्यवहार किया जा सकता है, तो आम दलित, गरीब और वंचित व्यक्ति की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।” उन्होंने मांग कि वह खड़गे जी का अपमान करने वाले दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ जो झूठी एफआईआर दर्ज की गई है उसे तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।
इस अवसर पर एआईसीसी प्रभारी हरियाणा संजय दत्त ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को स्पष्ट करना चाहिए कि वे संविधान की विचारधारा के साथ खड़े हैं या मनुवादी सोच के साथ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एससी-एसटी कानून के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि हर लोकतांत्रिक सरकार की जिम्मेदारी है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस गंभीर मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों के सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।
HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस नीति बनाए और उन्हें नियमित करने की दिशा में तत्काल कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से वर्षों तक काम लेने के बावजूद उन्हें स्थायित्व और पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। जब तक HKRN कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, कांग्रेस उनकी आवाज को सड़क से लेकर विधानसभा और हर लोकतांत्रिक मंच तक मजबूती से उठाती रहेगी।”
हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोमिल संधू ने कहा कि दलितों के खिलाफ भेदभाव और उत्पीड़न की किसी भी घटना को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कानून सभी के लिए समान है और यदि किसी व्यक्ति के साथ जातिगत आधार पर अपमानजनक व्यवहार हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक ओर भारत का संविधान समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का रास्ता दिखाता है, वहीं दूसरी ओर भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को लेकर लगातार ऐसे सवाल उठ रहे हैं, जो सामाजिक बराबरी और संवैधानिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती हैं।
संधू ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, कर्मचारियों और समाज के सभी कमजोर वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।
पार्टी नेताओं के संबोधन के बाद विशाल रोष मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुआ। रास्ते में चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
जब प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ने पर अडिग रहे, तो पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। युवा कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए।
इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का मनोबल नहीं टूटा और उन्होंने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अनेक युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर र दिया गया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं का संघर्ष और मजबूत हुआ है तथा वे सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और HKRN कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को आगे भी पूरी ताकत से जारी रखेंगे।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश युवा प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह प्रभारी मीमांसा आर्य, युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिश कटारिया, वाइस प्रदान दिनेश पोशवाल, वाइस प्रदान मोहित शर्मा, वाइस प्रदान महबूब गुर्जर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मयंक चौधरी प्रदर्शन में शामिल हुए। व हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए।
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं: महिला सशक्तिकरण और रूढ़ियों को तोड़ने पर कुब्रा सैत की बेबाक राय
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा
जल्द लॉन्च होंगी 5 नई बाइक, बजाज पल्सर NS200 और RS200 से लेकर हार्ले-डेविडसन Sprint 440 तक पर नजर
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा
अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय की गुहार लेकर इंडिया गेट पर बैठे, राहुल गांधी ने की मुलाकात

भारत और रूस ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

सौरव दास और आशुतोष की न्यायिक हिरासत पर भड़के दिपके, बोले- देश में तिरंगा लहराना अपराध है क्या?
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 15/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope