• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह : बड़ौली

Workers are enthusiastic about PM Modis rally: Baroli - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को सोनीपत की राई विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वूपर्ण बैठक की। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ पीएम मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी की रैली का न्योता दिया और अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाने का आग्रह भी किया। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने स्वदेशी अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 17 अक्टूबर को नायब सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का यह एक वर्ष उपलब्ध्यिं से भरा हुआ है। इस एक वर्ष में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर वर्ग के उत्थान के लिए बड़े कदम उठाए हैं और ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। नायब सरकार के नायाब कार्यों से जनता में जोश और उत्साह है। बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार की वर्षगांठ पर पीएम मोदी राई में 17 अक्टूबर को ही रैली करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि बिना निमंत्रण कोई घर ना छूटे। घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी की रैली का निमंत्रण देना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। स्वदेशी अभियान पर बोलते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हर कार्यकर्ता विदेशी वस्तुओं के बजाय देश में निर्मित उत्पादों को खुद भी अपनाएं और दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर ही हम सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी जड़ों को पहचानने और गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया। बड़ौली ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेगा।
बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पीएम मोदी ने 2047 में विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है वह आत्मनिर्भर भारत से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हमे स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। बड़ौली ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और सांस्कृतिक पहचान है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, राई विधायक कृष्णा गहलावत, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Workers are enthusiastic about PM Modis rally: Baroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp state president, pandit mohan lal barauli, sonipat, prime minister modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved