• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

5700 करोड़ रुपए से 126 किलोमीटर लंबे हरियाणा ऑरबिट रेल कॉरिडोर का कार्य शुरू : संजीव कौशल

Work on 126 km long Haryana Orbit Rail Corridor started at a cost of Rs 5700 crore: Sanjeev Kaushal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहाकि कुण्डली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ 5700 करोड़ रुपए की लागत से 126 किलोमीटर लंबी पलवल-सोनीपत रेलवे लाइन परियोजना से नूंह, सोहना, मानेसर, खरखौदा को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 441.47 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसके लिए 1419.24 करोड़ रुपए का मुआवजा बांटने का कार्य किया जा रहा है। इसमें से 1167.92 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि बांटी जा चुकी है, जबकि शेष 251.32 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि भी जल्द से जल्द बांट दी जाएगी। परियोजना के लिए शेष भूमि के अधिग्रहण का कार्य भी जारी है। मुख्य सचिव आज यहां एचओआरसी प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला झज्जर, सोनीपत, नूंह, पलवल और गुरुग्राम के उपायुक्त वीसी के माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव ने कहाकि हरियाणा ऑरबिट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट राज्य के लिए बेहतरीन परियोजना है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी इसके लिए पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह और सोनीपत में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बांटने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें ताकि परियोजना पर कार्य आरम्भ किया जा सके।
इसके अलावा, उप मंडल पलवल, सोहना, गुरुग्राम, पटौदी, नूंह और तावडू में स्ट्रक्चर कॉम्पन्सेशन बांटने का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित एचआरआईडीसी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Work on 126 km long Haryana Orbit Rail Corridor started at a cost of Rs 5700 crore: Sanjeev Kaushal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chief secretary, sanjeev kaushal, kundli-manesar-palwal expressway, nuh, sohna, manesar, kharkhoda, palwal-sonipat railway line project, land acquisition, compensation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved