• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में महिला कांग्रेस शुरू करेगी महिला अधिकार यात्रा

Women Congress will launch Women Rights yatra in Haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा है कि 30 सितंबर से हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी 22 जिलों में महिला अधिकार यात्रा को लेकर चलेगी। महिला अधिकार यात्रा में महिलाओं से जुड़े हुए सभी मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
यह कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के दिग्गज नेताओं सहित केंद्रीय नेता भी पहुंचेंगे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को पंचकूला में एक विशाल महिला सम्मेलन से इस अधिकार यात्रा की शुरुआत की जाएगी जोकि यमुनानगर अंबाला से होते हुए कुरुक्षेत्र के पवित्र कुंड की मशाल परिक्रमा की जाएगी। वहां से यात्रा सीएम सिटी करनाल पहुंचेगी। करनाल की बहुत बड़ी पहचान महिला सशक्तिकरण से है। यही वो शहर है जहां कल्पना चावला ने जन्म लिया था इसी शहर में महिला कांग्रेस हरियाणा प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर को जगाने का काम करेगी और यह बताएगी नारी अबला नहीं है भाजपा के राज में जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े और हरियाणा गैंग रेप की राजधानी बन गया अब समय आ गया है महिलाएं उठेंगी और इस भाजपा के कुशासन को खत्म करेगी। 1 अक्टूबर को करनाल से आगे चल कर यात्रा पानीपत पहुंचेगी जहां से देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आगाज किया था वह नारा आज बदल गया है कहीं ना कहीं इसका मतलब भाजपा से बेटी बचाओ बनकर रह गया है।
सोनीपत, रोहतक और जींद होते हुए महिला अधिकार यात्रा 2 तारीख को जींद में पहुंचेगी जहां पर महिला खाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा खाप पंचायत हमारी संस्कृति है और किस तरह से खाप पंचायत जागृति लाने का काम कर सकती है। यह दर्शाने का काम महिला कांग्रेस करेगी। जींद के बाद कैथल सिरसा फतेहाबाद होते हुए 3 अक्टूबर को यात्रा हिसार में पहुंचेगी। हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ में महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
महिला अधिकार यात्रा की पांचवें दिन की शुरुआत 4 तारीख को रेवाड़ी में एक महिला सम्मेलन से शुरू होगी उसके बाद झज्जर होते हुए नुहं में मुस्लिम महिला पंचायत का आयोजन किया जायेगा। इस पंचायत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की बात की जाएगी तथा उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा इसके बाद आखिऱी दिन का आगाज पलवल, फरीदाबाद से होते हुए गुडगाँव में कैंडल मार्च से किया जाएगा। इसके बाद यात्रा दिल्ली की तरफ बढ़ेगी तथा मशाल दिल्ली की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी को सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Congress will launch Women Rights yatra in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana state women congress president sumitra chauhan, haryana news, haryana congress, women congress, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved