• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज

What is the need for protest after the Supreme Court notice, does the opposition want to put pressure on the Supreme Court: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा किए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कल इस पर संज्ञान लिया है और नोटिस भी जारी किया है, अगर विपक्ष के लोग देश की कानून व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तो उसके बाद किसी प्रकार के प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।
विज ने नसीहत देते हुए कहा कि इन सभी को उच्चतम न्यायालय पर विश्वास करना चाहिए क्योंकि उच्चतम न्यायालय सभी पक्षों को सुनने के बाद ठीक निर्णय लेगी। विज ने सवाल खडा करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रदर्शन करके यह लोग किस पर दबाव बनाना चाहते हैं। क्या यह सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि अनुचित है। इनको सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद प्रजातंत्र में जो भी जिसकी राजनीति है वो करे, उसका एतराज नहीं है। लेकिन कम से कम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करना, आदर करना, उसके फैसले को मानना इस देश के हर नागरिक, हर पार्टी का काम है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने आरोप लगाए कि अगर चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा को चेहरा न बनते तो चुनाव जीत जाते हैं जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस नाम की किसी चिड़िया का घौंसला नहीं है, ये अलग-अलग टुकड़े हैं। हरियाणा के मजदूर, किसान, व्यापारी, युवा बुजुर्ग सभी ने लगातार इनको तीन बार हरवा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर सिद्ध कर दिया कि ये किसी काम के नहीं है, ये निजी स्वार्थों के कारण कभी पास आ जाते है तो कभी दूर चले जाते हैं। कांग्रेस नाम की तो हरियाणा में कोई पार्टी नहीं है।
वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सरकार को किसान विरोध बताने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा का किसान पूरी तरह से सरकार के साथ है और तीन बार लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर उसने सिद्ध कर दिया है कि वो सरकार की नीतियों से सहमत है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह इन नेताओं से कहना चाहते हैं कि कम से कम प्रजातंत्र में जनमत का जो विश्वास है जनमत का जो फैसला है उसका तो ये स्वागत करना सीख लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-What is the need for protest after the Supreme Court notice, does the opposition want to put pressure on the Supreme Court: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, gyanesh kumar chief election commissioner, supreme court notice, opposition protest election commission, haryana energy and transport minister, trust in judiciary, haryana politics, cec controversy, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved