चंडीगढ़। हरियाणा में पांच नगर निगमों और समितियों के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। अधिक ठंड होने के कारण मतदान केंद्रों पर केवल कुछ मतदाता ही देखे जा रहे हैं। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हो गया और यह शाम 4.30 बजे तक जारी रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और करनाल पांच नगर निगमों और समितियों के लिए चुनाव हो रहे हैं। मेयर पद के लिए पहली बार सीधे चुनाव होंगे। नगर निगमों और समितियों के 136 वार्डों में कुल 14,01,454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि 7,44,468 पुरुष मतदाता जबकि 656,986 महिला मतदाता हैं। हरियाणा पुलिस ने सुचारू ढंग से चुनाव होने के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है। महिला पुलिस अधिकारियों सहित 7,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि देश में नगरपालिका चुनावों के चुनावी इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में एक विकल्प के रूप में उपरोक्त में से कोई भी नहीं (नोटा) का बटन पेश किया गया है। चुनाव के लिए 1,292 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 304 संवेदनशील हैं और 166 अति संवेदनशील हैं। यमुनानगर जिले में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र (303) स्थापित किए गए हैं।
पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों को लिखा पत्र, बोले- 'यह चुनाव उज्जवल भविष्य के निर्माण का सुनहरा अवसर'
कोर्ट में ईडी का दावा, केजरीवाल जमानत के लिए जेल में जानबूझकर खा रहे आम और मिठाइयां
रामनवमी पर मुर्शिदाबाद में हुई झड़प के लिए ममता ने चुनाव आयोग को ठहराया जिम्मेदार
Daily Horoscope