• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विज का सुरजेवाला पर तंजः कांग्रेस नेताओं का पैर स्थाई तौर पर ब्रेक पर ही लगा, कांग्रेस तीन चुनावों में सत्ता से बाहर है

Vij taunts Surjewala: Congress leaders have permanently put their feet on the brakes, Congress is out of power in three elections - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने इनेलो नेता अभय चौटाला के आरोप कि भूपेंद्र हुड्डा ने ईडी के डर से भाजपा के साथ समझौता कर लिया है जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसने किसके साथ समझौता किया, किसको हराया, कौन किसके साथ था, अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है क्योंकि दुनिया चमत्कार को नमस्कार करती है। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में अपने दम पर जीती है। उन्होंने बताया कि मैनें पूरे चुनाव के दौरान एग्जिट पोल के विपरीत डंके की चोट पर कहा था कि इस बार भाजपा तीसरी बार बिना किसी सहयोग के अपनी सरकार बनाएगी। हमें इन बातों का आंकलन था क्योंकि सरकार के कामों की जनता में पूरी चर्चा थी। विज ने बताया कि वे पिछली सरकार के कार्यकाल में अम्बाला में जनता कैंप लगाते थे और उसमें पांच से छह हजार लोग उम्मीदें लेकर स्वयं आते थे। हर सप्ताह यदि छह-छह हजार लोग आते थे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पांच साल में कितने लोग आए होंगे। उन्होंने कहा कि जनता कैंप में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें संतुष्ट करके भेजते थे। इससे आंकलन लगाया जा सकता है कि लोग भारतीय जनता पार्टी को कितना चाहते हैं।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान कि मुख्यमंत्री ऐसे ड्राइवर हैं जिन्हें न स्टेयरिंग पकड़ना और न ही गियर लगाना आता है, के संबंध में पलटवार करते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘यह तो जांच का विषय है कि सुरजेवाला जी ने किसी मोटर ड्राइविंग स्कूल से ड्राइविंग टेस्ट पास किया है या नहीं, यह पता लगाना पड़ेगा कि इन्हें खुद भी चलाना आता है या नहीं’’।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘‘सूरजेवाला जी दूसरों की बात करते हैं, मगर पहले ये खुद भी तो देखे इन्होंने कांग्रेस का बंटाधार कर दिया। इनका पैर एक्सलेटर पर नहीं, स्थाई तौर पर ब्रेक पर लगा है। इसीलिए यह पिछले तीन चुनावों में सत्ता से बाहर हैं। हमें पता है कि हमने अब एक्सेलेटर, ब्रेक व कब क्लच दबाना है और यह हमारे मुख्यमंत्री जी को मालूम है। यही वजह है कि वह अच्छे ढंग से सरकार को चला रहे हैं’’।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vij taunts Surjewala: Congress leaders have permanently put their feet on the brakes, Congress is out of power in three elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, abhay chautala, bhupinder singh hooda, ed, haryana politics, inld, bjp, congress, political allegations, haryana government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved