• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

Vij Slams Bhagwant Mann Over Statement on Punjab Bomb Blasts: Provide Proof or Resign - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हुए बम धमाकों के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में उन्हें आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान ने गैर-जिम्मेदाराना ब्यान दिया है और इसके लिए उन्हें अपने पद से आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए’’। इसके अलावा, विज ने कहा कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से सरकार बनाएगी। विज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा शराब पीकर विधानसभा में आने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने भगवन्त पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘शराबी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद की जा सकती हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि पूरे हिन्दूस्तान में बार-बार भारतीय जनता पार्टी की सरकारें चुनी जा रही है और 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकारें चुने जाने के बाद आप पार्टी व पंजाब के मुख्यमंत्री को एहसास हो गया है कि पंजाब में भी भाजपा की सरकार आएगी क्योंकि आप पार्टी के मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि भाजपा ने कार्य आरंभ कर दिया हैं।
विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान को आडे हाथों लेते हुए कहा कि श्री भगवंत मान पंजाब के गृह मंत्री भी है और इतनी गैर-जिम्मेदाराना बात कैसे कह सकते हैं जबकि इस मामले में एजेंसियां व केन्द्रीय एजेंसियां जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को इस बात को सिद्ध करना चाहिए कि पंजाब में हुए बम धमाकों में भाजपा का हाथ है या शाम तक मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
विज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसी पार्टी पर इस प्रकार के आरोप लगाने के लिए अपने से पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि यह गैर-जिम्मेदाराना ब्यान है। विज ने मान से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री यह बात कैसे कह सकते हैं और इस बारें में आपके पास क्या सबूत हैं। इससे पता चलता है कि ये इनकी अपनी हताशा है तथा ये अपनी हार मान चुके हैं क्योंकि अभियान शुरू होने से पहले आज भगवंत मान ने अपनी हार मान ली है।
विज ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब की जनता भी देश के अन्य प्रदेशों की जनता की तरह है और उनसे भिन्न नहीं है। जब पूरे देश के 22 प्रदेशों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को ही अच्छी पार्टी माना है क्योंकि विकास भाजपा ही कर सकती है। इसलिए पंजाब के लोग भी इनसे भिन्न नहीं है, पंजाब के लोग भी इसी प्रकार से सोचते हैं क्योंकि वे भी सारे देश को देखते है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को बता दिया कि काम करने वाली पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है और हर क्षेत्र में मोदी तेजी से विकास कर रहे हैं। मोदी वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं और विकसित भारत तभी बनेगा जब सभी प्रदेश मिलकर काम करेंगें। उन्होंने कहा कि जब सभी प्रदेशों में एक जैसी ही सरकारें होंगी और डबल इंजन की सरकार होगी तो उससे ज्यादा फायदा होगा और ज्यादा काम होगा तथा देश विकसित होगा।
विज ने कहा कि आज से पहले कोई भी प्रधानमंत्री यह नहीं सोच सका कि देश को विकसित करना है जबकि पहले इतने प्रधानमंत्री आए और चले गए लेकिन हमारे से बाद में जो देश आजाद हुए आज वे विकसित हो गए पंरतु आज भी हम नाली, सडक, पानी की लडाई में फंसे हुए हैं। आज एक प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि वे देश को इससे बाहर निकालना चाहते हैं और मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना चाहते है तथा देश को विकसित बनाना चाहते है। इसलिए वर्ष 2047 के विजन को साकार करने के लिए देश की जनता भिन्न-भिन्न प्रदेशों में सरकारें बनाकर दे रही है। इसी तर्ज पर पंजाब में भी भारी मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vij Slams Bhagwant Mann Over Statement on Punjab Bomb Blasts: Provide Proof or Resign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, bhagwant mann, punjab politics, bomb blast statement, bjp vs aap, haryana minister, narendra modi vision 2047, indian politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved