चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रविवार को पानीपत के कमालिया चौक स्थित मॉडल टाउन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पानीपत शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने की, जबकि आयोजन मॉडल टाउन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश गलहोत्रा ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी संगठन को जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलताओं को जनता के सामने उजागर करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया सहित संचार के सभी प्रभावी माध्यमों का व्यापक उपयोग कर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर जनता के सामने रखा जाना चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
*बेरोजगारी ने युवाओं के सामने खड़ा किया गंभीर संकट*राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और उसके सामने भविष्य को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा, उचित वेतन और सम्मानजनक रोजगार की गारंटी देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश की पहचान मेहनतकश और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए रही है, वहां युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़े, यह भाजपा सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
*नशे का बढ़ता कारोबार सरकार की विफलता का परिणाम*राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की विफलता और प्रभावी नियंत्रण के अभाव में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान प्रदेश के युवाओं को उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए इस मुद्दे को मजबूती से जनता के बीच उठाएगी।
*कानून-व्यवस्था पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया*हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है और आम लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल है।
उन्होंने कहा, “न महिलाएं सुरक्षित हैं, न व्यापारी और न ही आम नागरिक। प्रदेश का हर वर्ग चिंता और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।” सरकार को कानून-व्यवस्था मजबूत करने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए केवल दावों के बजाय ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए जनता के मुद्दों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता ही पार्टी को मजबूत जनाधार प्रदान करेगी।*पानीपत के उद्योगों की बदहाली पर सरकार को घेरा*
इस अवसर पर बोलते हुए वीरेंद्रपाल शाह (बुल्ले शाह) ने कहा कि पानीपत को अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल हब के रूप में पहचान हासिल है, लेकिन आज यहां के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज, बिजली, प्रदूषण नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पानीपत के उद्योग न केवल हरियाणा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसके बावजूद यदि औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा बदहाल रहेगा तो इसका सीधा असर उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता, निवेश और रोजगार पर पड़ेगा।
बुल्ले शाह ने सरकार से मांग की कि केवल घोषणाओं और कागजी योजनाओं तक सीमित रहने के बजाय पानीपत के उद्योगों के लिए ठोस राहत पैकेज घोषित किया जाए तथा सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज, बिजली और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को उद्योगपतियों और श्रमिकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादयान, जींद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषि पाल, खुशी राम जागलान, सावित्री गर्ग, शशि लूथरा, सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
इंदिरा एकादशी 6 या 7 अक्टूबर? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

सनातन स्वाभिमान यात्रा में वोट चोरी और चंदा चोरी दो बड़े मुद्दे रहेंगे: दिग्विजय सिंह
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope