चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘विशेष जल संरक्षण अभियान’ के अतंर्गत जिला जल सरंक्षण योजनाएं तैयार की जाएंगी और जिला क्षेत्रों में विशेष रूप से वर्षा जल संचय के विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। यह जानकारी आज नई दिल्ली में हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की एक बैठक में दी गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने उच्चाधिकारियों को प्रधानमंत्री के ‘जल शक्ति अभियान’ की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए ‘विशेष जल संरक्षण अभियान’ के सफल कार्यान्वयन के लिए विशेष दिशानिर्देश भी दिए गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में बताया गया कि सरकारी भवनों के अतिरिक्त अन्य भवनों में भी वर्षा जल सचंय प्रणाली को विस्तार दिया जाएगा। वर्षा जल सचंय प्रणाली के पुराने संयंत्रों को पुन: दुरूस्त कर संचालित किया जाएगा और वर्षा जल सचंय प्रक्रिया को विस्तार देने की दिशा में प्रत्येक जिला क्षेत्र में 100 बोरवैलों/ स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। इसके अलावा, प्राकृतिक जल स्त्रोतों व तालाबों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा तथा हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में पौधारोपण भी अभियान में प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। बैठक में बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में भी वर्षा जल सचंय, सीवरेज शोधन प्रणाली, पौधारोपण व अन्य संबंधित बिंदुओं के लक्ष्य प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध व समयबद्ध रूप से कार्य किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न 19 जिलों के प्रभारी अधिकारियों को अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने समय-समय पर नियमित रूप से विवरण प्रस्तुत करने व वर्षा जल संचय की दिशा में जिला क्षेत्रों में किए गए प्रेरणादायक कार्यों को भी एक-दूसरे से सांझा करने पर बल दिया। मुख्य सचिव ने वर्षा जल सचंय अभियानों में गैर सरकारी संगठनों व कार्पोरेट क्षेत्र द्वारा एक साथ मिलकर कार्य किए जाने पर भी बल दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जल शक्ति अभियान’ की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा 01 जुलाई से 15 सितम्बर तक चलाए जा रहे ‘विशेष जल संरक्षण अभियान’ को धरातलीय रूप देने के लिए हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोडा ने नई दिल्ली में हरियाणा सरकार के उच्चाधिकारियों की बैठक में अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि ‘जल शक्ति अभियान’ की दिशा में हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने भी गत दिवस अधिकारियों की बैठक में जिम्मेदारियां तय करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, जिसके तहत वर्षा जल संचय के बारे में जागरूकता की दिशा में विद्यार्थियों की भूमिका भी सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल, सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, हरियाणा के अतिरिक्त स्थानीय आयुक्त चंद्रशेखर खरे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में केंद्र के भी विभिन्न उच्चाधिकारी मौजूद थे।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope