• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसी भी सूरत में आम ग्राहक, आम गरीब पर महंगाई न थोपे सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

Under No Circumstances Should the Government Impose Inflation on the Common Consumer and the Poor: Deepender Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने गैस के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी को चिंताजनक बताते हुए इसकी निंदा की और तुरंत इस वृद्धि को वापस लेने की मांग की। सरकार किसी भी सूरत में देश के आम ग्राहक, आम गरीब पर महंगाई न थोपे। उन्होंने कहा कि जितनी एक्साइज ड्यूटी और जितना टैक्स यूपीए सरकार के समय था, उतना ही लगाया जाए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि UPA सरकार के समय जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 140 डॉलर प्रति बैरल था, तब गैस सिलेंडर ₹400, पेट्रोल ₹70 और डीजल ₹50 पर था और सरकार सब्सिडी देती थी। लेकिन, पिछले 12 वर्ष में जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव ऐतिहासिक रूप से कम था, तब सरकार ने सब्सिडी हटा ली और टैक्स बढ़ा दिया साथ ही सारा मुनाफा बड़ी तेल कंपनियों को सौंप दिया। हमारे समय डीजल पर ₹3, पेट्रोल पर ₹9.5 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी थी, जो आज डीजल पर ₹24 और पेट्रोल पर ₹25 प्रति लीटर है। बीजेपी सरकार को जैसे ही ऑयल शॉक का सामना करना पड़ा, रुपया लुढ़क गया और गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो गई, जो दर्शाता है कि देश की अर्थव्यवस्था कितनी खोखली हो चुकी है। ये तो बस ट्रेलर है आगे पेट्रोल डीजल तक स्थिति और गंभीर होगी। अर्थव्यवस्था को लेकर हम चिंतित हैं। उन्होंने बेकाबू रफ्तार से बढ़ रही महंगाई पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर रोजाना पड़ रही महंगाई की मार से उनका जीना दुश्वार हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा बोझ डालेगी, क्योंकि कमर्शियल गैस महंगी होने से रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों और जरूरी सेवाएं भी महंगी हो जाएंगी। 5 किलो का छोटा सिलेंडर आम तौर पर रोज कमाने खाने वाले मजदूर वर्ग के उपयोग में आता है। बीजेपी सरकार ने मजदूर दिवस के दिन छोटे FTL सिलेंडर को बेतहाशा महंगा करके देश के मजदूर वर्ग के साथ बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस बारे में सटीक पूर्वानुमान लगाया था और पहले ही चेताया था कि चुनाव समाप्त होते ही भाजपा सरकार महंगाई की मार तेज करेगी। उनकी कही बात आज सच साबित हो रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि BJP सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की ही नहीं, आम गरीब व मध्यम वर्ग के घर की अर्थव्यवस्था भी चौपट हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में रिकार्ड एकमुश्त ₹993 और 5 Kg वाले FTL सिलिंडर को ₹261 महंगा करने से छोटे दुकानदार, रेहड़ी पटरी वाले मेहनतकश लोगों समेत गैस आधारित उद्योगों,कैटरर्स, होटल, रेस्टुरेन्ट संचालकों पर महंगाई की चोट और गहरी होगी। इस मूल्य वृद्धि से विवाह समारोहों और सामाजिक आयोजनों पर भी काफी बुरा असर होगा। आने वाले दिनों में कमर्शियल सिलेंडर के दामों की तर्ज पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, CNG, PNG, पेट्रोल, डीजल के दाम में भी भारी बढ़ोत्तरी की आशंका से लोगों में काफी बेचैनी और घबराहट है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under No Circumstances Should the Government Impose Inflation on the Common Consumer and the Poor: Deepender Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepender hooda statement, gas price hike india, lpg price increase, inflation india, upa vs bjp fuel prices, commercial cylinder price, small cylinder price impact, rahul gandhi statement, fuel tax india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved