• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उचाना बनेगा औद्योगिक हब, खटकड़ में पदमा के तहत लगेगा उद्योग : दुष्यंत चौटाला

Uchana will become an industrial hub, industry will be set up in Khatkar under Padma: Dushyant Chautala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि गौ सेवा आयोग को प्रदेश सरकार द्वारा 400 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है जो प्रदेशभर की गौशालाओं में शेड निर्माण, गोदाम, चारदीवारी, रास्ते को पक्का करना, चारा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाने है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आयोग द्वारा शुरू किए गए पोर्टल पर पंजीकृत करवाने वाली गौशालाओं को उनकी आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव पर आर्थिक मदद दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना के गांव छातर में जय बाबा मनसानाथ गौशाला में आयोजित गौमाता सहायतार्थ राशि चेक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने उचाना की आठ गौशालाओं को गौ सहायतार्थ करीब 84 लाख रुपए के चेक वितरित किए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि पदमा योजना के तहत औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रदेश में 9 जगह चिन्हित की गई है और किसानों से ई-भूमि पोर्टल पर जमीन उपलब्ध करवाने के आवेदन मांगे गए है। इस योजना के तहत प्रदेशभर में तीन हजार एकड़ से ज्यादा के प्रस्ताव किसानों द्वारा भेजे गए है, जिसमें उचाना के गांव खटकड़ में 750 एकड़ और 420 एकड़ के अलग-अलग दो प्रस्ताव किसानों द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने के लिए प्राप्त हुए है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस संबंध में टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और उसके बाद इन निश्चित जगहों पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि इन इकाईयों के स्थापित होने से उचाना औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करीब एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनी तीन पक्की सड़कों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि छातर गांव में बनने वाले कॉलेज की नक्शा सहित सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी हो गई है और इसके लिए सरकार द्वारा 27 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि छातर गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया गया है, इसके तहत गांव वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और गन्दे पानी की समुचित निकासी के लिए नई पाईप लाईन बिछाने के लिए 51 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है, इससे निकट भविष्य में गांव वासियों को जहां स्वच्छ पेयजल मिलेगा, वहीं जलभराव से होने वाली समस्या से भी हमेशा के लिए निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सवा चार साल के कार्यकाल में राज्य में रिकॉर्ड तीस हजार किलोमीटर की सड़कों का निर्माण, नवीनीकरण तथा विस्तारीकरण किया गया है। उचाना विधानसभा क्षेत्र को भी इसका बराबर फायदा मिला है, वर्तमान में उचाना विधानसभा क्षेत्र में सभी पांच करम का रास्तों और गांव से गांव जोड़ने वाली सड़कों को पक्का करवाया गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना में करीब एक हजार 400 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगातें दी गई है। इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, जिला किसान संयोजक जोरा सिंह डूमरखां, हलका प्रधान विश्व वीर नम्बरदार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uchana will become an industrial hub, industry will be set up in Khatkar under Padma: Dushyant Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, deputy chief minister dushyant chautala, check distribution ceremony for cow mother assistance\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved