• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा में नियमित प्रक्रिया रहेगी प्रशिक्षण, हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान नोडल एजेंसी

Training will be a regular process in the Assembly, Haryana Institute of Public Administration is the nodal agency - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर में सोमवार को अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण योजना का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के महानिदेशक मनोज यादव ने प्रशिक्षण योजना का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए हिपा नोडल एजेंसी रहेगी, जो कि विधायी प्रशिक्षण के लिए विशेष विंग स्थापित करेगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वे अतीत में शुरू किए गए कार्यों को लोक सभा के सहयोग से आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कुछ नए इनिशिएटिव लिए जा रहे हैं। उन्होंने एक बस संचालन का उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया कि महान संस्था के घटक होने के नाते हम सबकी अपनी-अपनी विशिष्ट जिम्मेदारियां हैं। सभी की भूमिका से ही विधान सभा अपने निहित उद्देश्यों पर खरा उतर पायेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य, ईश्वरीय कार्य है। इसलिए हमें पूर्ण समर्पण भाव से इसे करना चाहिए। कल्याण ने कहा कि परिवार का मुखिया सभी सदस्यों के हित के लिए प्रतिबद्ध रहता है। किसी भी परिवार का विकास उसके सदस्यों की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की यह पहल प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से जुड़ी एक ठोस योजना है, जिससे संस्थागत कार्य संस्कृति में दक्षता और गतिशीलता बढ़ेगी। आने वाले समय में विधान सभा की अनुसंधान विंग को और मजबूत करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक राष्ट्र-एक विधान’ के सपने को पूरा करने के लिए हर कारगर प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में यह कार्य समुचित ढंग से हो रहा है। क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से विधान सभा सचिवालय के अधिकारी न केवल विधायी प्रक्रिया की गहराई समझेंगे, बल्कि पारदर्शी और तकनीक-आधारित कार्यप्रणाली के प्रति अधिक सक्षम बनेंगे। इस प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और तकनीकी समझ को और सशक्त बनाना है।
आधुनिक समय में प्रशासनिक व्यवस्था तभी प्रभावी बन सकती है जब उसमें निरंतर प्रशिक्षण, नवाचार और जिम्मेदारी का भाव जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि विधान सभा केवल विधायी कार्यों का केंद्र नहीं है, बल्कि यह सुशासन, जवाबदेही और लोकहित के सर्वोत्तम मानकों की प्रयोगशाला भी है। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विधान सभा सचिवालय की कार्य प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और परिणाममुखी बनाएगा।
उन्होंने बताया कि हिपा इस प्रशिक्षण के तहत प्रशासनिक नेतृत्व, संचार कौशल, निर्णय-निर्माण और डिजिटल प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से पूर्व लिए जा रही परीक्षा को इम्तिहान न समझें, यह सिर्फ मूल्यांकन की प्रक्रिया है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारीगणों में विशेष उत्साह देखा गया।
विधान सभा परिसर में सुशासन और सशक्त प्रशासन की नई सोच की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम के अंत में विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और मीडिया कर्मियों का धन्यवाद किया। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह पहल हरियाणा विधान सभा को एक आधुनिक, तकनीकी और दक्ष संस्था के रूप में विकसित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Training will be a regular process in the Assembly, Haryana Institute of Public Administration is the nodal agency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana assembly complex, capacity building plan launched, officers and employees training, speaker harvinder kalyan, hipa director general manoj yadav, training plan outline, hipa nodal agency, special wing for legislative training, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved