• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जनता को बिजली, सडक़ें और पानी उपलब्ध करवाना मुख्य एजेंडा: CM मनोहर लाल

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब 24 घंटे बिजली, नई सडक़ें और स्वच्छ पानी जनता को उपलब्ध करवाना मुख्य एजेंडा है और इसी कड़ी में प्रदेश का कोई गांव ऐसा नहीं रहा जहां 15 घंटे से कम बिजली आती हो बल्कि प्रदेश के सैकड़ों गांवों को तो 24 घंटे बिजली मिल रही है तथा जल्द ही प्रदेश के सभी गांवों को 24 घंटे बिजली देने का स्वप्न पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज हिसार में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों पर गुलाब के फूलों की वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुरेंद्र नामदेव द्वारा सुनाए गए गीत की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी काफी सराहना की और अपने स्वैच्छिक कोष से गीत तैयार करने वाली टीम को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव में रोटी कपड़ा और मकान का नारा चलता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में बहुत हद तक इन जरूरतों की पूर्ति कर दी है और वर्ष 2022 तक हर परिवार को छत देने का वादा भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर हरियाणा में फिर से सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-To provide power, roads and water to the public, the main agenda: CM Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister manohar lal, 24 hours power, new roads, clean water, available to the public, the main agenda, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved