चंडीगढ़। हरियाणा
सरकार ने प्रदेश की भूकम्प तैयारी क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से 21 दिसंबर,
2017 को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ राज्यस्तरीय मैगा मॉक एक्सरसाइज
संचालित करने का निर्णय लिया है। यह मैगा मॉक एक्सरसाइज राज्य आपदा प्रबंधन
प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए)
के सहयोग से आयोजित की जाएगी।
यह
जानकारी राजस्व तथा आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने आज यहां मैगा मॉक एक्सरसाइज चलाने के लिए आयोजित
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों तथा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ‘हरियाणा में भूकंप पर राज्य स्तरीय मैगा
मॉक एक्सरसाइज’ के लिए ओरिएंटेशन कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए दी।
केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि यह पहली बार है राज्य की भूकंप की तैयारी
क्षमता बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ भूकंप पर राज्य
स्तरीय मैगा मॉक एक्सरसाइज संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे
पहले आपदा प्रबंधन की बेहतर समझ के लिए फरवरी 2013 में राज्य में एक मैगा
मॉक एक्सरसाइज की गई थी। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों के अलावा,
जिलों में तैनात सेना, अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन तथा
अन्य हितधारक भी इस मैगा मॉक एक्सरसाइज में भाग लेंगे। उन्होंने
बताया कि हरियाणा का लक्ष्य एक स्थिति-स्थापक (डिजास्टर रेजिलिएंट) राज्य
बनना है और राज्य ने प्रशासन के सभी स्तरों पर तथा समुदायों के बीच किसी भी
आपदा से निपटने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। क्षमता निर्माण कार्यक्रमों
पर विशेष जोर दिया गया है और बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के लिए
पुलिस विभाग को 13 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा,
सैटेलाइट फोन खरीदने के लिए बीएसएनएल को आदेश भेजे जा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपदा
प्रबंधन के लिए पर्याप्त आधारभूत संरचना और बल का आश्वासन देते हुए,
उन्होंने कहा कि वह इस बात से काफी आश्वस्त हैं कि मुख्यालय स्तर के सभी
अधिकारी और क्षेत्रीय अधिकारी भी किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने प्रदेश में बड़ी आपदाओं तथा यमुनानगर, करनाल और फरीदाबाद में
बादल फटने की अन्य घटनाओं के दौरान प्रभावी ढंग से काम करने के लिए शहरी
स्थानीय निकाय, पुलिस और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभागों के
प्रयासों की सराहना भी की।
उन्होंने
सभी उपायुक्तों को उनके जिलों में इस मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए व्यापक
प्रबंधन करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस एक्सरसाइज का व्यापक प्रचार
किया जाना चाहिए ताकि लोगों में इसके संबंध में डर और अन्य गलतफहमियां
फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा, सभी जिलों में एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर
(ईओसी) की स्थापना की जाएगी और इस मॉक एक्सरसाइज के लिए जिला आपदा प्रबंधन
योजनाओं को अद्यतन किया जाएगा। अरोड़ा ने उन्हें उनके जिलों के
सभी निजी अस्पतालों को भी इसमें शामिल करने और राहत शिविर स्थापित करने के
भी निर्देश दिये। उन्होंने हिपा को, सभी जिलों को मसौदा आईआरआईएस
दिशानिर्देश वितरित करने के भी निर्देश दिये, जिनमें पदनाम के अनुसार
अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने उपायुक्तों को यह भी
सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि सभी सरकारी भवनों में ऊंची आवाज वाले
सायरन लगाए जाएं।
इस
अवसर पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. एस. प्रसाद ने आपदाओं
से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दीर्घकालिक योजना की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मैगा मॉक एक्सरसाइज को प्राथमिकता
के आधार पर लेने और इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भूकंप के बारे में ‘क्या करें और क्या न
करें’ को स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।राजस्व
और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विजयेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य के
सभी जिलों में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन
उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा, हिपा के माध्यम से प्रतिदिन क्षमता
निर्माण अभ्यास करवाया जा रहा है।
इससे पहले, वरिष्ठ सलाहकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
(एनडीएमए) मेजर जनरल वी.के. दत्ता (सेवानिवृत्त) ने मैगा मॉक एक्सरसाइज की
तैयारियों से संबंधित मुद्दों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने
कहा कि किसी भी आपदा के मामले में, राज्य सरकार किसी भी सहायता के लिए भारत
सरकार को एक अनुरोध भेज सकती है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के समन्वय
सम्मेलन का आयोजन 19 दिसंबर को संबंधित उपायुक्तों द्वारा विभिन्न मुद्दों
पर की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया लेने के लिए किया जाएगा जबकि जमीनी स्तर
पर अंतिम योजना के क्रियान्वयन के लिए एक टेबल टॉप एक्सरसाइज 20 दिसंबर को
आयोजित की जाएगी।
उन्होंने
कहा कि पूरे मैगा मॉक एक्सरसाइज की वीडियोग्राफी की जाएगी और इसकी रिपोर्ट
एसडीएमए को भेजी जाएगी, जो इसे आगे एनडीएमए को भेज देगी। उन्होंने कहा कि
हरियाणा जोन 2,3 और 4 में पड़ता है। सिरसा, जो जोन में पड़ता है, को छोडक़र
शेष हरियाणा जोन 3 और 4 में पड़ता है। उन्होंने उपायुक्तों से अपने-अपने
जिलों में ऑफिस बिल्डिंग, आवासीय परिसर, स्कूल भवन और 'शापिंग कम्लैक्सों
के एक-एक स्थल की पहचान करने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने
उन्हें ईओसीज, मानचित्र और संचार प्रणाली का अद्यतन करने के लिए भी कहा
है।
इस अवसर पर
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पी.राघवेंद्र राव, सांस्कृतिक कार्य
और अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, धीरा खंडेलवाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव,
आनंद मोहन शरण, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी),कानून और व्यवस्था मोहम्मद अकील, सलाहकार एनडीएमए, ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह (सेवानिवृत्त),
दक्षिण-पश्चिमी कमान, उत्तर-पश्चिम कमान और पश्चिमी कमान के प्रतिनिधियों
और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
गणपति बप्पा मोरया! बॉलीवुड सितारे जो हर गणेश चतुर्थी पर घर लाते हैं बप्पा
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
Best IPO Apps in India for Retail Investors in 2026
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख
10 सितंबर का पंचांग: सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
ब्रिक्स समिट से इतर पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

BRICS में दिखी 'पावर तिकड़ी' : एक फ्रेम में मोदी, पुतिन और शी

ब्रिक्स ने परमाणु अप्रसार को बताया जरूरी, बहुपक्षीय व्यवस्था मजबूत करने पर भी दिया जोर
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
'सिस्टर्स गोल', करीना कपूर ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक
हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
गणपति बप्पा मोरया! बॉलीवुड सितारे जो हर गणेश चतुर्थी पर घर लाते हैं बप्पा
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 12/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope