• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरना जरूरी, जीत-हार से निराश न हों खिलाड़ी : राव नरबीर सिंह

To achieve your goals, you must step into the arena; players should not be disheartened by victory or defeat: Rao Narbir Singh - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मैदान में उतरना जरूरी है, चाहे वह खेल का मैदान हो या संघर्ष का। सफलता की राह पर चलने के लिए प्रयास करना और चुनौतियों का सामना करना पहली शर्त है। जीतने वालों को बधाई मिलती है, लेकिन किसी कारणवश लक्ष्य हासिल न कर पाने वालों को भी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हर प्रयास आगे बढ़ने का नया अवसर देता है। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम में स्मॉल साइड हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित राव महाबीर सिंह मेमोरियल स्मॉल साइड इनविटेशनल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। यह प्रतियोगिता प्राइम स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की आबादी देश की कुल आबादी का लगभग दो प्रतिशत है, लेकिन खेलों की बात करें तो प्रदेश के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेलों, पैरालंपिक और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के कारण हरियाणा ने खेलों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में भारत को किस दिशा और दशा में आगे ले जाना है, यह आज की युवा पीढ़ी तय करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक, यानी देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक विकास या अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ना नहीं है, बल्कि खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक व्यवहार, विज्ञान और तकनीक सहित हर क्षेत्र में प्रगति करना है।
उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना होगा। हमारे पूर्वजों ने भारत के विश्वगुरु होने की गौरवशाली परंपरा के बारे में बताया है। देश को फिर से इस स्थान तक पहुंचाने के लिए शिक्षा, नवाचार, तकनीकी विकास और प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास और तकनीकी क्षेत्र में भी आगे बढ़ें तथा देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-To achieve your goals, you must step into the arena; players should not be disheartened by victory or defeat: Rao Narbir Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, gurugram news, rao narbir singh, football championship, haryana football, sports news, youth motivation, viksit bharat 2047, haryana government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved