• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्राइवेट और एडेड कालेजों मेंं आॅनलाइन एडमिशन होंगे, गर्ल्स का चार्ज नहीं लगेगा

There will be online admission in private and aided colleges, girls will not be charged - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सरकारी कॉलेजों की तर्ज पर इस बार प्रदेश के प्राइवेट और एडेड कॉलेजों के यूजी और पीजी कोर्सों में भी पहली बार ऑनलाइन एडमिशन होंगे। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। जहां विद्यार्थियों पर कुछ शिकंजा कसा गया है तो वहीं एससी कैटेगिरी और किसी भी वर्ग की छात्राओं को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। दरअसल, इस बार सरकार ने प्राइवेट कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है। विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और उसे आवेदन के बाद कॉलेज में जाकर हार्डकॉपी जमा कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मेरिट में नाम आने के बाद मूल प्रमाण पत्रों की जांच के समय विद्यार्थी को कॉलेज में आना होगा। इसके अलावा विभाग की तरफ से ऑनलाइन आवेदन के लिए 150 रुपये शुल्क रखा गया है, जो विभाग के खाते में जाएगा। हालांकि एससी कैटेगिरी और छात्राओं को यह शुल्क नहीं देना होगा। भले ही किसी भी वर्ग की छात्रा हो। विभाग की तरफ से विद्यार्थियों पर बड़ा शिकंजा यह कसा गया है कि अभी तक वह मेरिट में आने के चक्कर में 10-10 कॉलेजों में आवेदन कर देते थे। इस बार विद्यार्थी केवल पांच कॉलेजों में ही आवेदन कर सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There will be online admission in private and aided colleges, girls will not be charged
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, online, admission, private, aided, colleges, girls, charged, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved