• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के युवाओं ने देशभर में अपने परिश्रम और ईमानदारी से राज्य का नाम रोशन किया: मुख्यमंत्री

The youth of Haryana have brought laurels to the state across the country with their hard work and honesty: Chief Minister - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। दीपावली के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर देश की विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हरियाणा मूल के युवा अधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य के सतत विकास एवं सुशासन की दिशा में उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को दीपावली की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने देशभर में अपने परिश्रम और ईमानदारी से राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता, समर्पण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी। बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प देश के युवाओं के समक्ष रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आप सभी युवा अधिकारी जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं, राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को अपनाकर इस संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में हरियाणा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ बनाया गया है। इसके साथ ही बिना पर्ची, बिना खर्ची की नीति के तहत युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर उनके सपनों को साकार किया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। इस मुलाकात ने युवा अधिकारियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया, जिससे वे हरियाणा और देश की प्रगति में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The youth of Haryana have brought laurels to the state across the country with their hard work and honesty: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, diwali, young officers, social workers, haryana origin, haryana chief minister nayab singh saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved